छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री साय तीज मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल, बहनों को दिया आशीष

देश और प्रदेश की समृद्धि में योगदान दे रही हैं महिलाएं : डॉ. रमन सिंह

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने तीज मिलन में बहनों का किया स्वागत

रायपुर, 09 सितंबर 2024

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने तीज मिलन
राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने तीज मिलन
राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने तीज मिलन
राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने तीज मिलन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी में छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सबसे बड़े पारंपरिक पर्व तीज के मौके पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए और बहनों को आशीष दिया। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के राजधानी रायपुर स्थित निवास में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आयी महिलाएं शामिल हुई। राजस्व मंत्री ने महिलाओं का परंपरागत रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीज मिलन के इस अवसर पर आईं माता, बहनों को तीजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशहाली का अवसर है। तीज मिलन के इस अवसर पर बहनें यहां आईं हैं, मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। तीजा में सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना लेकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में मान्यता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः इसी मान्यता का अनुसरण करते हुए हमारी सरकार महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समारोह में आयी माताओं-बहनों को तीज मिलन की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के तीज-त्यौहारों की परंपरा काफी समृद्ध है। यहां की महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेत-खलिहानों में काम करके देश और प्रदेश की समृद्धि में योगदान दे रही हैं। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ की महिलाओं में तेजी से शिक्षा और साक्षरता का प्रसार हुआ है। राज्य सरकार द्वारा भी महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इससे राज्य की महिलाएं सशक्त हो रही हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महिलाओं को तीज पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्व मंत्री ने न्यौता देकर तीज मिलन हेतु अपने घर पर बुलाया है। यह पूरे मातृ शक्ति का सम्मान है। इस मौके पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ के लोक कवि भैय्या लाल हेड़ाऊ के गीत ’धन-धन तै मोरे किसान’ गाकर सुमधुर प्रस्तुति दी।

तीज मिलन के लिए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के निवास की विशेष सजावट की गई थी। इस अवसर पर परम्परागत ग्रामीण परिवेश की झलक दिखाई दी। राजस्व मंत्री के निवास में आयोजित तीज मिलन में राजनांदगांव के धरोहर सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति पर माता-बहनों ने जमकर नाच गाकर तीज मिलन का लुफ्त उठाया।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू, पूर्व सांसदसुनील सोनी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…

27 minutes ago
राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…

30 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…

34 minutes ago
CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों, रेबीज के बढ़ते खतरे…

37 minutes ago
CG : सत्ता शासन के लिए नहीं, सेवा के लिए है : अरुण साव…

CG : सत्ता शासन के लिए नहीं, सेवा के लिए है : अरुण साव…

उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास…

37 minutes ago
CG : कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने मनाई बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती …

CG : कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने मनाई बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती …

रायपुर । कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर…

42 minutes ago