छत्तीसगढ़

CG : पटाखे फोड़ने से मना करने पर हत्या,

धमतरी। फटाका फोड़ने से मना करने (मामूली सी बात)पर युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गणेश माली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05/06/25 के रात्रि करीबन 11:00 बजे उनका छोटा भाई (मृतक) नरेश माली पिता कल्याण माली उम्र 36 वर्ष महिमासागर वार्ड (मैला गड्ढा ) धमतरी अपने घर अंदर परिवार सहित सोया हुआ था,उसी समय आरोपी हेमंत, दिनेश, प्रदीप मोहल्ले में मृतक के घर के पास फटाका फोड़ रहे थे, फटाका की आवाज सुनकर मृतक अपने घर से बाहर निकला और तीनों आरोपियों को फटाका फोड़ने से मना करने लगा की कही दूसरे जगह जाकर फटाका फोड़ो मेरे घर में छोटे छोटे बच्चे है जो तेज आवाज से परेशान हो रहे है।

इसी बात को लेकर मृतक और तीनों आरोपियों के बीच वाद विवाद होने पर मारपीट हुआ इसी बीच हेमंत उर्फ़ पांगड़ू ने अपने पास रखे चाकू से मृतक के सीने में बायीं ओर एक बार जोरदार वार किया जिससे मृतक वही पर गिर गया जिसे उसके परिजन लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए,जहाँ डॉक्टर द्वारा रिफर करने पर DCH हॉस्पिटल धमतरी लेकर गए, वहाँ चेक करने पर उसकी मृत्यु होना बताये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटीकोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना लगते ही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने थाना प्रभारी कोतवाली को उक्त तीनों आरोपियों को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिये थे।

जिस पर कोतवाली की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को छुपे अलग-अलग स्थानों से पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया एवं प्रयुक्त चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया एवं तीनों आरोपी हेमंत, प्रदीप एवं दिनेश के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र०:- 137/25 धारा 103(1)3,5 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों का नाम

01 हेमंत सोम पिता सुरेश सोम उम्र 19 वर्ष पता महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

02 प्रदीप साहू पिता स्वर्गीय राजेश साहू उम्र 19 वर्ष पता महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

03) दिनेश सोम पिता सुरेंद्र सोम उम्र 26 वर्ष पता महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त तीनों आरोपियों का और भी पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.राजेश मरई,उनि.लक्ष्मीकांत शुक्ला,सउनि.हेमंत ध्रुव, आर.रघुराज कर्श,संजय पति, डायमंड यादव,भूपेन्द्र पदमशाली,अंशुल सालुंके का विशेष योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है : उप मुख्यमंत्रीशुक्ल

चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है : उप मुख्यमंत्रीशुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्रीराजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता…

20 minutes ago
जनदर्शन में मंत्रीराजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में मंत्रीराजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की…

30 minutes ago
रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल, मुकेश कोठारी बने तिल्दा-नेवरा के नए SDM

रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल, मुकेश कोठारी बने तिल्दा-नेवरा के नए SDM

रायपुर. राज्य शासन ने प्रशासनिक कार्य संचालन को ध्यान में रखते हुए रायपुर जिले में…

34 minutes ago
ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…

40 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…

46 minutes ago
मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…

47 minutes ago