देश-विदेश

लोगों को गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे क्वॉरन्टीन से लौटे तोते,चिड़ियाघर से हटाना पड़ा

लंदन। ब्रिटेन में एक चिड़ियाघर को कुछ तोतों को इसलिए वहां से हटाना पड़ा क्योंकि वे लोगों के गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार ,इन तोतों ने चिड़ियाघर में आने से पहले कुछ वक्त क्वॉरन्टीन में बिताया था। तोतों की गालियों के चलते चिड़ियाघर घूमने आ रहे कुछ लोगों को बच्चों के सामने काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक,ये तोते पूर्वी इंग्लैंड के लिंकनशायर वाइल्डलाइफ पार्क को डोनेट किए गए थे। पार्क से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले भी कुछ तोते थोड़ी-बहुत गालियां देते थे,लेकिन ये पांचों लगातार गालियां दे रहे थे।

इस वाइल्डलाइफ पार्क के चीफ एग्जेक्यूटिव स्टीव निकोलस ने बताया कि वे सभी तोते गालियां दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों के बारे में थोड़ी चिंता हो रही थी। इन अफ्रीकन तोतों के नाम एरिक,जेड,एल्सी,टाइसन और बिली बताए गए हैं। इन्हें अलग-अलग लोगों ने चिड़ियाघर को दिया था, और कुछ दिन के लिए एक साथ क्वॉरन्टीन में रखा गया था। क्वॉरन्टीन का समय पूरा करने के बाद उन्हें चिड़ियाघर में लोगों के देखने के लिए रखा गया,लेकिन वहां वे अपनी आदतों के चलते ज्यादा दिन टिक नहीं पाए।

निकोलस ने बताया कि छोटी-मोटी गालियां तो वे वैसे ही दे देते थे। उन्होंने कहा कि ये पक्षी आपसे कुछ भी कह सकते हैं, इनके लिए कुछ भी बोलना आसान है। उन्होंने बताया कि तोतों की गालियों को कई विजिटर्स ने काफी एंजॉय किया। निकोलस ने कहा कि कई मौकों पर तो तोते और विजिटर्स एक-दूसरे के साथ गालियों का आदान-प्रदान कर रहे थे। हालांकि बच्चों पर इसका बुरा असर न पड़े इसलिए तोतों को कुछ समय के लिए वहां से हटा दिया गया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों को उम्मीद है कि कुछ समय बाद वे थोड़ा सुधार के साथ बाहर आएंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…

18 minutes ago
CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक 3014.2 मिमी औसत…

21 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…

23 minutes ago
CG : दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए यूडीआईडी शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन…

CG : दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए यूडीआईडी शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन…

सन्ना और कांसाबेल शिविरों की नई तिथियां जारी जशपुरनगर । जिले के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण…

25 minutes ago
CG भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2028 विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

CG भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2028 विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में…

26 minutes ago