Home » विश्व बैंक ने की भारत की तारीफ लक्षणों के आधार पर बताता है कोरोना

विश्व बैंक ने की भारत की तारीफ लक्षणों के आधार पर बताता है कोरोना

13/04/2020

भारत सरकार ने आरोग्य सेतु एप बनाई है जो लक्षणों के आधार पर बताता है कि आपको कोरोना वायरस का परीक्षण कराने की जरुरत है या नहीं। इसके जरिए यह भी पता चलता है कि आपके आस-पास कोरोना संक्रमित है या नहीं। यही कारण है कि सरकार लोगों से इसे डाउनलोड कराने पर जोर दे रही है। भारत ने इस एप को लॉन्च करके दिग्गज टेक कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। विशेषज्ञों और बहुत सी एजेंसियों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इसे उपयोगी करार दिया है। इसके अलावा विश्व बैंक ने एप की तारीफ करते हुए कहा है कि इसने नया रास्ता दिखाया है। आरोग्य सेतु के लॉन्च के कुछ दिनों बाद वैश्विक तकनीक की बड़ी कंपनियों एप्पल और गूगल ने शनिवार को कहा कि वे स्मार्टफोन में एक ऐसे सॉफ्टवेयर का निर्माण कर रहे हैं जो कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद करेगा और उपयोगकर्ताओं को सूचित करेगा कि वे कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं या नहीं।आरोग्य सेतु एप का उदाहण देते हुए विश्व बैंक ने रविवार को एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि बड़े पैमाने पर आबादी को शिक्षित करने और संक्रमण को ट्रैक करने में मदद कर सकते हैं। विश्व बैंक की दक्षिण आर्थिक केंद्रीत रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कोविड-19 के प्रसार की निगरानी के लिए डिजिटल तकनीकों का भी उपयोग किया जा सकता है। इस तरह की पहल, मोटे तौर पर स्वैच्छिक, पूर्वी एशिया में महामारी से निपटने में मदद करने में सफल रही है।’

Leave a comment