Home » शादी के लिए नहीं माने घरवाले तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, कमजोर न पड़ जाएं इसलिए बांध लिए हाथ

शादी के लिए नहीं माने घरवाले तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, कमजोर न पड़ जाएं इसलिए बांध लिए हाथ

27/09/2023

एक प्रेमी युगल ने प्लास्टिक के सेलोटेप से अपने हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों को छलांग लगाता देख लोगों ने सूचना पास में ही स्थित जल पुलिस चौकी को दी। जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।

युवती की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, चर्चा है कि दोनों के परिजन शादी करने से इंकार कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है।

छलांग लगाने से पहले आराम से बैठकर कर रहे थे बातें

मंगलवाार की दोपहर एक युवक और युवती सोलानी पार्क के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार, यहां पर दोनों काफी देर तक बैठकर आपस में बाचतीत करते रहे। इस बीच दोनों ने एक साथ अपने-अपने दाएं हाथ सेलाटेप से बांध लिए और गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला।

युवती हायर सेंटर रेफर

युवती की हालत खराब होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि युवती रुड़की और युवक कासगंज लखनऊ का रहने वाला है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

Leave a comment