छत्तीसगढ़

साय सरकार की मेडिकल स्टूडेट पर सर्जिकल स्ट्राइक- विशु अजमानी

युवाओं ने कहा “सरकार ने सीमा लांघी, अब संघर्ष निर्णायक होगा”

राजनांदगांव/छत्तीसगढ़। मेडिकल शिक्षा से जुड़े हजारों छात्रों के भविष्य पर सीधा प्रहार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा PG कोटा को 50% से घटाकर 25% किए जाने के खिलाफ पूरे प्रदेश में भारी नाराजगी फैल गई है। इस निर्णय को छात्रों के भविष्य पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बताते हुए प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के सचिव विशु अजमानी के अगुवाई में जिला कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन किया गया।


प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव विशु अजमानी ने बताया कि राज्य सरकार के इस तुगलकी और छात्र-विरोधी कदम को लेकर कार्यकर्ता और मेडिकल छात्र हेलमेट पहनकर जिला एवं प्रदेश कार्यालयों पहुंचे, जिसका उद्देश्य सरकार को यह संदेश देना था कि— “सरकार ने भविष्य का रास्ता रोक दिया है, इसलिए छात्रों को अब सुरक्षा कवच पहनकर संघर्ष करना पड़ रहा है।”
प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा ने कहा कि PG कोटा 50% से घटाकर 25% करना छात्रों के हितों के खिलाफ बड़ा निर्णय।राज्य के हजारों मेडिकल छात्रों के करियर, सीटों और अवसरों पर सीधा प्रभाव प्रदेश के मेडिकल ढांचे पर भी पड़ेगा नकारात्मक असर—विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता घटेगी।सरकार ने बिना विचार-विमर्श और छात्रों से संवाद के एकतरफा निर्णय लिया
युवा नेता ऋषि शास्त्री ने बताया कि हमने आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें प्रमुख मांगें रखी गईं PG कोटा में की गई कटौती को तत्काल वापस लिया जाए।मेडिकल छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद किया जाए।प्रदेश के चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।“यह फैसला तुगलकी, गैर-जिम्मेदाराना और प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक, तेज और निर्णायक बनाया जाएगा।”उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि— “यदि सरकार ने यह छात्र-विरोधी निर्णय वापस नहीं लिया, तो आंदोलन सड़क से सदन तक लड़ा जाएगा।”


इस दौरान पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री,प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा,संजय साहू , प्रदेश सेवादल सचिव हर्ष खोब्रागडे,सागर ताम्रकार,तौसीफ अहमद गोरी,शुभम कसार,प्रियांश भीमटे,अभि गुप्ता,अंशल श्रीवास्तव,रोशन परिहार,हर्ष दुबे अन्य मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

भोपाल के हुजूर-बैरसिया क्षेत्र में 2.10 लाख मकानों की गिनती का कार्य पूरा

भोपाल के हुजूर-बैरसिया क्षेत्र में 2.10 लाख मकानों की गिनती का कार्य पूरा

भोपाल जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों के सूचीकरण का काम किया…

20 minutes ago
MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून…

54 minutes ago
अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अंतरधार्मिक दंपती को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने से…

1 hour ago
MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

भोपाल  एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…

1 hour ago
MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों और अवैध गतिविधियों…

1 hour ago