छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़  : कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया

लगातार बारिश से बढ़ते जलस्तर और उससे होने वाले नुकसान का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी सारंगढ़ विकासखण्ड के तिलाईमुड़ा और जसरा गांव पहुंची। कलेक्टर ने तिलाईमुड़ा गांव में पुल के निकट पानी भराव की स्थिति के बारे में अधिकारियों एवं गांव के सरपंच से जानकारी ली। वहां निकट में निवासरत घर जाकर वृध्द महिला से कलेक्टर ने पूछी कि पानी भराव कितना होता है और शासन की योजनाओं का उचित लाभ मिल रहा है या नहीं ?

कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने जसरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणजनों ने बाढ़ के पानी को लेकर अपनी चिंता जताई एवं उससे होने वाली असुविधाओं को कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने ग्रामवासियों को उचित सावधानी बरतने को कहा एवं प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद मुहैय्या कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कलेक्टर ने गांव में राशन की दुकान, स्कूल की स्थिति, वृध्द पेंशन एवं राशन कार्ड लाभार्थी, नरेगा से जुड़े कार्य, आंगनबाड़ी का संचालन एवं स्थिति, आवास हेतु आर्थिक-सामाजिक सर्वे इन विषयों पर विस्तारपूर्वक ग्रामीणों से चर्चा कर जानकारी ली।ग्रामीणों ने जानकारी दी और अपनी जरूरी मांगों जैसे बिजली कटौती और खराब सड़क मार्ग से संबंधित समस्याएं बताई। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित कर शीघ्र समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लापरवाही की शिकायत प्राप्त होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग को संबंधित कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम मोनिका वर्मा, जनपद सीईओ अभिषेक बनर्जी, तहसीलदार आयुष तिवारी एवं संबंधित पटवारी, सरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

इंदौर  इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…

25 minutes ago
Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

भोपाल   लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की वो योजना है जो प्रदेश की जरुरतमंद…

31 minutes ago
विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

10 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

10 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

10 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

11 hours ago