अर्थी रुकवाकर फोटो खिंचवाना, धरना प्रदर्शन करना कांग्रेस नेता को भारी पड़ गया। नेता जी की इस हरकत से नाराज परिजनों ने न सिर्फ उनके साथ हाथापाई कर दी बल्कि अपशब्द कहकर उन्हें मौके से चलता भी कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि मोजूद लोगों को बीच बचाव करना पड़ा। ये पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मामला यह है कि कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला राजधानी भोपाल के स्लम एरिया अन्ना नगर में एक अर्थी में पहुंचे थे। यहां वे अर्थी रुकवाकर धरना देने का प्रयास करने लगे। इतना ही नहीं प्रदर्शन के लिए शुक्ला जमीन पर भी बैठ गए, लेकिन ये बात मृतक के परिजनों को नागवार गुजरी। ऐसे में गुस्साए परिजनों ने न सिर्फ शुक्ला को धरने से उठा दिया बल्कि उनके और उनके कार्यकर्ताओ के साथ हाथापाई कर उन्हें मौके से रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की मौत एक दुर्घटना में ही है।
नरेला से टिकट की कर रहे दावेदारी
मनोज शुक्ला विधानसभा चुनाव में नरेला सीट से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। उनके अलावा महेंद्र चौहान भी कांग्रेस से यहां दावेदार हैं। शुक्ला लंबे समय से टिकट के प्रयास में हैं। इसके पहले भी शुक्ला कई बार विवादों में आ चुके हैं। वर्तमान में भाजपा से विश्वास सारंग नरेला विधानसभा सीट से विधायक हैं। सारंग प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं।
कांग्रेस नेता शुक्ला की हाथापाई का वीडियो वायरल होने पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के प्रति जनता का आक्रोश जारी है। भोपाल के एक कांग्रेस नेता मौत पर राजनीति करने गए और जनआक्रोश के शिकार हो गए। सुरजेवाला जी, भोपाल में आपके नेताओं पर जूते बजना शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रति जनआक्रोश है ये।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…