छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : धैर्य को चिरायु योजना से मिल रही गंभीर जन्मजात बीमारी से मुक्ति

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 02 जुलाई 2023

चिरायु योजना अनेक बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में जिले के चिरायु टीम द्वारा शासकीय स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में गहन चिकित्सकीय परीक्षण कर विभिन्न बीमारी से ग्रस्त बच्चों का सफल एवं निःशुल्क इलाज़ किया जा रहा है।
    सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 के आंगनबाड़ी केंद्र (2) में चिरायु टीम को एक गंभीर जन्मजात बीमारी ब्लैडर एक्सट्रॉफी (ब्लैडर एक्सट्रॉफी एपीसपेडियास कॉम्प्लेक्स) से पीड़ित बालक धैर्य मेहर पिता संजय मेहर मिला। यह एक गंभीर जन्मजात विकृति है जिसमें पेट की निचली दीवार एवं मूत्राशय ठीक से विकसित नहीं हो पाते हैं, जिसमें मां के गर्भ में ही यह जन्मजात दोष बच्चे में हो जाता है, जिसका कोई स्पेसिफिक कारण नही है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो संबंधित अंग के खुलेपन के कारण इंफेक्शन व अंततः घाव तथा मूत्र की थैली का प्रस्फुटन हो सकता है। साथ ही हाईरिस्क यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का चांस हो सकता है। अतः इस विकृति के कारण मूत्राशय की दीवार नाभि के क्षेत्र के ठीक नीचे बाहरी ओर देखी जाती है, जिसमें मूत्र त्याग की सामान्य प्रक्रिया देखने को नही मिलती है। इस गम्भीर जन्मजात दोष का प्रभाव 1ः10000 प्रति 50000 लाइव बर्थ में हो सकता है, जिसमें 3:1 का प्रभाव बालक-बालिका के लिए होता है।
      चिरायु टीम द्वारा तुरंत इस गंभीर समस्या को देखते हुये नन्हे धैर्य को चिरायु से उच्च संस्थान रायपुर में उचित जांच एवं इलाज़ हेतु रेफर किया गया तथा रायपुर के डीकेएस अस्पताल में डॉ नितिन शर्मा के नेतृत्व में भर्ती करने की प्रकिया की गई। विभिन्न एवं आवश्यक जांच पश्चात धैर्य के इस गंभीर बीमारी का 22 जून 2023 को प्रथम स्तर का सफल ऑपरेशन किया गया है। साथ ही जरूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार अगला सर्जिकल प्रोसिजर किया जाएगा। इस ऑपरेशन के बाद नन्हें धैर्य की तबियत में सुधार है। आवश्यक जांच हेतु सैम्पल बाहर भेजा गया है तथा उसकी तबियत की जानकारी चिरायु टीम द्वारा ली जा रही है।
    इस सफल इलाज के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफआर निराला, डीपीएम नंदलाल ईजारदार, बीएमओ डॉ आर एल सिदार, चिरायु नोडल डॉ प्रभुदयाल खरे, चिरायु टीम के डॉ बद्री विशाल पंकज, डॉ बबीता पटेल, डॉ गौरी जायसवाल, डॉ प्रभा सारथी, डॉ नम्रता मिंज, फार्मासिस्ट हिंगलेश्वरी कुर्रे, योगेश्वर चन्द्रम, एएनएम मोंगरा कंवर, ललिता उरांव व अनिल कठौतिया, दुबे नर्स का विशेष सहयोग रहा।

kgnews

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

5 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

6 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

6 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

6 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

7 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

7 hours ago