विदिशा
 जिले के सिरोंज कस्‍बे में पुलिस ने दो विदेशी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से ईरान का पासपोर्ट और भारत का टूरिस्ट वीसा मिला है जिससे ये पता चला है कि दोनों पति पत्नी हैं और ईरान के ही रहने वाले हैं। दोनों से पूछताछ चल रही, पुलिस दूतावास से भी जानकारी ले रही है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात थाना सिरोंज में ये दोनों विदेशी एक ज्वेलर्स की दुकान में खरीदारी करने गए थे यहां दोनों का दुकानदार से विवाद हो गया। विदेशी लोगों को देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। दुकानदार ने आरोप लगाया कि दोनों विदेशी खरीदारी के बहाने पैसे चुराने की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस उन्हें थाने लेकर आई जहां उनके पास ईरानी पासपोर्ट, भारत के टूरिस्ट प्लेस की एक सूची और वीसा मिला है, जिसमे ट्रैवल वीसा पर भारत आना बताया। उनके द्वारा केवल फ़ारसी भाषा में बोलने के कारण दुभाषिये की सहायता से पूछताछ की जा रही है।

एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि टीम गठित कर दोनों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही ईरान दूतावास और इमीग्रेशन डिपार्टमेंट को भी इसकी सूचना देकर उन व्यक्तियों के द्वारा दी गयी जानकारी को वेरिफाई किया जा रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *