राजनांदगांव : क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में शक्ति टाइटंस व भार्गव इलेवन को मिली जीत…

राजनांदगांव , कमला कॉलेज मैदान में लीजेंड कप के तहत रविवार को दो मुकाबले खेले गए। दैनिक भास्कर और एनवी 11 के तत्वावधान में आयोजित लीजेंड क्लब 40 प्लस क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए दोनों मैच रोमांचक रहे। पहले मैच में शक्ति टाइटंस ने ब्राहम्ण योद्धा को 12 रनों से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में भार्गव 11 (इलेवन) ने वीके वारियर्स को 23 रनों से पराजित किया।

दोनों मैच का परिणाम आखिरी में आया। चारों टीमों ने अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पहले मैच मे शक्ति टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 108 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें चंद्रेश सिन्हा ने 33 रन बनाए। वहीं नीरज राठी ने 12 ओर समीर मंडावी ने 14 रनों का योगदान दिया। योगेश पटौड़ी 13 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में उतरी ब्राम्हण योद्धा की टीम की शुरुआत खराब रही। उनके ओपनर जल्दी आउट हो गए। गोविंद यादव ने पारी संभाली। योगेश मेश्राम ने 16 रनों का योगदान दिया। दौलत देवांगन 26 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि वे अपनी टीम को नहीं जीता पाए।

भार्गव 11 ने खड़ा किया बड़ा स्कोर, मिली जीत दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भार्गव 11 की टीम ने 168 रन बनाए। टीम की तरफ से सृजन पटेल ने 20 गेंदों में 48 रन बनाए। जबकि इकबाल खान ने अच्छी पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 79 रन बनाकर अपनी टीम को बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर कर दिया। वीके वॉरियर्स की तरफ से खोमेश साहू ने तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी वीके वॉरियर्स की टीम 145 रन बनाकर आउट हो गई। उनकी तरफ से दिनेश देवांगन ने 22, नितिन गावड़े ने 37, दुर्गेश साहू ने 26 रनों का योगदान दिया लेकिन अपनी टीम को जीता नहीं पाए। विकास श्रीवास्तव ने अच्छी गेंदबाजी की और 3 विकेट झटके।

kgnews

Recent Posts

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…

42 seconds ago
CG : महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार …

CG : महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के…

4 minutes ago
CG : रेलवे रोड वाली नाली में लाश मिली, व्यापारियों ने दी पुलिस को सूचना …

CG : रेलवे रोड वाली नाली में लाश मिली, व्यापारियों ने दी पुलिस को सूचना …

बिलासपुर. शहर के नाले में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल…

13 minutes ago
CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

रायगढ़। जिले में ग्रामीण को बिजली के खंभे से बांधकर हाथ, मुक्कों और डंडों से…

24 minutes ago
CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में बाइक से टक्कर लगने के विवाद को…

28 minutes ago
CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

बिलासपुर। CIMS (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की खराब व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर…

31 minutes ago