14 अप्रैल के बाद निर्धारित स्थलों में ठेले के माध्यम से बेची जाएंगी सब्जियां

राजनांदगांव 12 अप्रैल 2020। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जयप्रकाश मौर्य ने कहा कि मेरे संज्ञान में लगातार यह बात आ रही है कि नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक जन सामान्य बिना वजह के एक वार्ड से दूसरे वार्ड  में घूमते रहते हैं। आम जनता के इस तरह के कृत्य से कोरोना संक्रमण की संभावना बढ़ रही है। 14 अप्रैल 2020 के पश्चात जब सब्जियां सभी वार्डों में निगम द्वारा निर्धारित स्थलों में ठेलों के माध्यम से बेची जाएगी। इसके पश्चात एक वार्ड से दूसरे वार्ड में लोगों के बिना वजह आवागमन को प्रतिबंधित करने पर विचार किया जा रहा है। हर घर से केवल मुखिया ही आवश्यक सामानों की खरीददारी के लिए निकलें। जिसके पास पहचान पत्र भी हो। यह भी सलाह दी जाती है कि छोटे तथा अव्यस्क लोगों को घर से बाहर न निकलने दिया जाए। एक परिवार से एक व्यक्ति ही निर्धारित समय (सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे) तक निकले। आप सभी से निवेदन है कि आप किराना, सब्जी, दूध का अधिक से अधिक होम डिलिवरी लें।
यदि कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु कड़े फैसले जनहित में लेने के लिए आवश्यक होगा तो लिया जाएगा। जनमानस से बार-बार सहयोग मांगने पर भी सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है। सुबह-शाम समूह में बंक करने, पतंग उड़ाने, गलियों में बैडमिंटन खेलने के उदाहरण प्राप्त हो रहे हैं। पूरे जिले की जनता से अनुरोध  है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करें।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago