राजनांदगांव

14580 शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करे प्रदेश सरकार

अभाविप ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

राजनांदगांव- शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पदस्थापना में हो रहे इस अनावश्यक विलम्ब के विरोध मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला राजनांदगांव ने आज मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। परिषद ने कहा की प्रदेश मे नियमित शिक्षको की अवश्यकता लंबे समय से अनुभव की जाती रही है। शिक्षक भर्ती 2019 का विज्ञापन आने के पश्चात् आशा की एक किरण भी जगी थी, किंतु विज्ञापन के बाद 17 माह और चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के बाद 8 महीने बीत जाने के उपरान्त भी पदस्थापना नहीं हो सकी है। जिसके वजह से सभी 14580 अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है।

अभाविप जिला संयोजक लक्ष्मी नारायण सेन ने कहा की इस व्याख्याता भर्ती परीक्षा के परिणामों की वैधता 30 सितंबर को खत्म होने से पहले पदस्थापना क्यों नहीं की जा रही है? छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भारी कमी होने के कारण नियुक्ति शीघ्रातिशीघ्र की जानी चाहिए थी फिर भी पदस्थापना में इतना विलम्ब करना उचित नही हैं। नगर मंत्री श्री कमलेश प्रजापति ने कहा की शिक्षक भर्ती के विषय पर ही आर्थिक संकट का बहाना क्यों, जबकि इसे पिछले सत्र के बजट में ही शासन द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है। नियमित शिक्षकों को न लेकर समान वेतन पर ही संविदा भर्ती करना समझ से परे हैं।

शिक्षक-अभ्यर्थियों और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षक भर्ती 2019 की पदस्थापना संबंधी इस प्रक्रिया को आगे न बढ़ाने पर परिषद 28 अगस्त को प्रदेश के सभी विकासखंड मे सांकेतिक धरना प्रदर्शन आन्दोलन हेतु बाध्य होगी।

ज्ञापन देते वक्त मुख्य रूप से नगर मंत्री कमलेश प्रजापति, डोगरगढ नगर अध्यक्ष बादल सिंह नगर मंत्री अमन नामदेव,डोगरगांव नगर मंत्री नवनीत अहीर ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिंटू सोनकर, दिग्विजय मिश्रा,नम्रता वर्मा, मयंक शर्मा,नगर सहमंत्री आशीष सोरी, अंशिका यादव, राष्ट्रीय कलामंच सहप्रमुख चंदना श्रीवास्तव, हरीश सोनवानी  उपस्थित थे। यह नगर मंत्री कमलेश प्रजापति द्वारा जारी किया गया है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago