सेना के तीन जवान शहीद, उत्तरी कश्मीर में कई हिमस्खलन

श्रीनगर : भारी बर्फबारी की मार झेल रहे उत्‍तरी कश्‍मीर में पिछले 48 घंटे कई हिमस्खलन में कुल 4 जवान शहीद हो गए हैं। सैन्‍य सूत्रों बताया कि माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी पर हुए हिमस्खलन में तीन सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक लापता है। उन्‍होंने बताया कि एक अन्य जवान को बचा लिया गया है। लापता जवान की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। उधर, नौगाम सेक्‍टर में बीएसएफ के 4 जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए जिसमें तीन को बचा लिया गया है जबकि एक शहीद हो गया है।

सेना के सूत्रों ने बताया कि माछिल सेक्‍टर में 3 जवान शहीद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में बर्फीला तूफान आया था जिसमें ये जवान दब गए और उनकी मौत हो गई। इलाके से कई जवानों को बचाया गया है। लापता जवान की तलाश जारी है। बता दें कि कश्मीर घाटी में बीते कई दिनों से हो रही भारी बर्फबारी के बीच उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर हिमस्खलन शुरू हो गए हैं।

बांदीपोरा जिले में भी हिमस्खलन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भी सोमवार को हिमस्खलन की घटना हुई थी, जिसके कारण कुछ मकानों को नुकसान हुआ था। ऐवलॉन्च की घटना में फंसे 5 लोगों को सेना और प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू किया था। इससे पहले लेह में जांस्कर नदी पर बर्फ के ऊपर पानी बहने के बाद, चादर ट्रेक पर 41 ट्रेकर फंस गए थे जिन्‍हें बचा लिया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ने भी खराब मौसम के कारण अगले दो दिनों के लिए चादर ट्रेक को अस्थायी रूप से बंद किए जाने की घोषणा की है।

लेह जिले के मैजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य ने कहा, ‘बर्फ के ऊपर पानी के बहाव के कारण ट्रेकर टिब और नेयार्क शिविरों के बीच फंस गए थे, जिन्हें बचा लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘वे सभी सुरक्षित हैं और जिला प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा और निकासी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।’

kgnews

Recent Posts

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…

9 minutes ago
CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…

12 minutes ago
CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…

14 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

22 minutes ago
CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के…

26 minutes ago
CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामलाधमकी देकर आधी राशि मांगने का…

28 minutes ago