राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आह्वान के बाद राजधानी जयपुर में जिला प्रशासन ने पिछले जमाने की कुप्रथा ‘घूंघट’ के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का नाम दिया गया था ‘घूंघट मुक्त जयपुर‘। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आह्वान किया था कि घूंघट की कुप्रथा को खत्म किया जाए।
जिला प्रशासन के घूंघट मुक्त जयपुर अभियान का उद्देश्य नागरिकों को पीढ़ियों से चली आ रही इस कुप्रथा के बारे में लोगों को शिक्षित किया जाए ताकि समाज में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता का रास्ता साफ हो सके। यही नहीं, राज्य में आगामी पंचायत चुनाव में भी महिलाओं को चेहरा नहीं ढंकने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सोशल मीडिया की भी मदद
यह जागरूकता अभियान वाट्सऐप और सोशल मीडिया वेबसाइटों, स्कूलों और गांवों में महिला ग्राम सभा के माध्यम से चलाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के डेप्युटी डायरेक्टर राजेश डोगीवाल ने कहा, ‘सभी सरकारी स्कूलों में स्कूली बच्चों के माता-पिता और संरक्षकों को बाल सभा के दौरान इस कुप्रथा के बारे में बताया जाएगा।’
वोट देते समय घूंघट से बचने पर जोर
डोगीवाल ने कहा, ‘गांवों में पंचायत चुनाव के दौरान महिलाओं को वोट देते समय घूंघट से बचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जागरूकता अभियान के तहत हरेक गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर एक महिला सभा का आयोजन किया जाएगा इसमें आंगनवाड़ी वर्कर्स को भी शामिल किया जाएगा।’ जयपुर के कलेक्टर जोगा राम ने कहा कि घूंघट मुक्त जयपुर की दिशा में यह पहली बैठक थी। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी तबके को साथ आना होगा।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…