ओंकारेश्वर डैम के 18 गेट खोले, 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने की नागरिकों से ये अपील

खंडवा

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी महाकोशल और विंध्य सहित कई इलाकों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। प्रदेश में पिछले दिनों तेज मानसूनी बारिश थमी हुई है। बुधवार को भी कई जिलों में केवल हल्की बारिश ही हुई है। अभी 12 अगस्त तक ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश ही होने का आसार है।

इंदौर में सुबह हुई बारिश, दिनभर बूंदाबांदी के आसार

इंदौर में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज शहर में बादल छाएंगे और शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इधर बुधवार को दिन में धूप खिली और थोड़े समय के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

 मध्य प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट आज सुबह 10:00 बजे खोल दिए गए हैं। वर्तमान में, बांध के गेटों से 5560 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और पावर हाउस से 520 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। कुल 7648 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

वहीं कल यानी 7 अगस्त को बांध के 9 गेट खुले थे, आज उनकी संख्या बढ़ाकर 18 कर दी गई है, जिसके चलते नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से, नदी में 200 से अधिक नावों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कई घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान पर भी रोक लगा दी गई है।

ओंकारेश्वर, नर्मदा नदी के कोठीतीर्थ, चक्रतीर्थघाट, नागरघाट, अभयघाट, ब्रह्मपुरीघाट, और गोमुखघाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। खंडवा और खरगोन जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नर्मदा नदी के तट से दूर रहें और सेल्फी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 9 से 12 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी नहीं है। इस अवधि में अल्प बारिश का दौर बना रहेगा।

दमोह में 1 इंच पानी गिरा

इससे पहले बुधवार को प्रदेश में हल्की बारिश का दौर रहा। दमोह में 1 इंच पानी गिरा, जबकि जबलपुर में पौन इंच बारिश हो गई। खजुराहो, मंडला, सीधी में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। धार, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी बूंदाबांदी हुई। ऐसे में नदियों में उफान थम गया है। बांधों के गेट भी बंद किए जाने लगे हैं।

सीजन की 66% बारिश हुई, जबलपुर-भोपाल संभाग आगे

प्रदेश में सीजन की 66% यानी, 24.7 इंच बारिश हो गई है। जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा पानी गिरा है। मंडला में सबसे ज्यादा 37 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सिवनी में आंकड़ा 35 इंच पार हो चुका है। वहीं, रीवा संभाग के जिले पीछे चल रहे हैं।

अब तक 3.7 इंच बारिश ज्यादा

इस बार प्रदेश में मानसून की एंट्री 21 जून को हुई। अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में मानसून छा गया। डेढ़ महीने में प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। इससे ढाई महीने का कोटा भी पूरा हो गया है। प्रदेश में अब तक 21 इंच बारिश होनी चाहिए, लेकिन औसत 24.7 इंच बारिश हो चुकी है। यानी, 3.7 इंच बारिश ज्यादा हो गई।

जबलपुर संभाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश

अबकी बार जबलपुर संभाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मंडला में 37.43 इंच पानी गिर चुका है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। सिवनी में 35 इंच बारिश हुई है। भोपाल संभाग के जिलों में भी तेज बारिश का दौर रहा। दूसरी ओर, रीवा संभाग सबसे पीछे है। यहां नॉर्मल से आधी बारिश ही हुई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

5 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

5 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

6 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

6 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

6 hours ago