विद्युत वितरण व्यवस्था का किया जाएगा सुदृढ़ीकरण
भोपाल
रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में दो वर्षों में केंद्र एवं राज्य शासन की मदद से कुल 186 करोड़ के कार्य कराए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि नए कार्यों से आगामी दस वर्षों की बिजली वितरण व्यवस्था सुदृढ़ीकृत होगी।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि नए ग्रिड, क्षमता वृद्धि, नए वितरण ट्रांसफार्मर, अंडर ग्राउंड केबल, केपेसिटर बैंक, मिक्स फीडर का विभक्तिकरण, पुराने कंडक्टर (तारों) की बजाए ज्यादा क्षमता के नए तार लगाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 करोड़ की लागत से जिले के बुरहानपुर एवं नेपानगर विस क्षेत्र में 33/11 केवी के अत्याधुनिक तकनीक के 8 ग्रिड बनाए जाएंगे।
लगभग 725 किमी क्षेत्र में निम्न दाब केबलीकरण करीब 23 करोड़ से, 33/11 केवी के 423 किमी क्षेत्र में कंडक्टर की क्षमता में वृद्धि 20 करोड़ से होगी। इसी तरह 337 क्रिटिकल क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसपार्मर करीब 31 करोड़ की लागत से लगाए जाएंगे। करीब 12 करोड़ से उच्चदाब लाइनों का 95 किमी क्षेत्र में विभक्तिकरण होगा। साथ ही केपेसिटर बैंक, कृषि फीडरों की हाइटेक मानिटरिंग, पुराने ग्रिडों की क्षमता में वृद्धि, ग्रिडों की लाइनों का कार्य 700 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर या क्षमता वृद्धि के कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के मिक्स फीडरों का विभक्तिकरण किया जाएगा। अब कृषि की बिजली के लिए शत-प्रतिशत पृथक फीडर होंगे, अन्य उपय़ोग के लिए अलग से फीडर होंगे।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…