19 मार्च से मिशन राहत चलेगा निःशुल्क ईलाज-ऑपरेशन के लिये

कोरबा जिले के गरीब और जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क ईलाज के लिए अगले महीने 19 मार्च से इंदिरा स्टेडियम टी.पी. नगर में मिशन राहत शुरू होगा। वृहद् मेडिकल कैम्प के रूप मंे आयोजित इस मिशन में कोरबा सहित आसपास के जिलों के गम्भीर और सामान्य बीमारियों से पीडि़त मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ईलाज और आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेशन भी किया जायेगा। मिशन राहत के लिये आज कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्था रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों तथा कोरबा के निजी अस्पतालों के संचालकों के साथ आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जरूरी बैठक की और इस आयोजन की रूपरेखा तय की। इस वृहद् मेडिकल कैम्प के सफल आयोजन के लिये शहर के निजी चिकित्सालयों और समाजसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जायेगी। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. जयवर्धन, नगर निगम आयुक्त श्री राहुल देव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी.बी. बोर्डे, जिला मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर राजेन्द्र साहू, इंडियन पीड्रियाटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर हीरा नायक, रोटरी क्लब के चेयरमेन श्री संजय बुधिया भी मौजूद रहे।  

            19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले इस वृहद् निःशुल्क मेगा कैम्प में मोतियाबिंद, कटे-फटे होंठ, हड्डी रोग, पोलियो से ग्रसित हड्डियों को ठीक करना, पैर के तलवों का समतलीकरण, कान संबंधी रोग, हाइड्रोसिल, हॉर्निया, दांत की बीमारियों के ईलाज और ऑपरेशनों के साथ-साथ मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच भी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जायेगी। इस मेगा कैम्प में दस हजार से अधिक मरीजों के ईलाज और स्वास्थ्य जॉंच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने इस मेगा स्वास्थ्य शिविर के लिये मरीजों का चिन्हांकन एवं पंजीयन अभी से शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। इस दौरान मिशन राहत के मोबाईल एप्प पर भी मरीजों का पंजीयन हो सकेगा। गांवांे में शिविर लगाकर कटे-फटे होंठों, मोतियाबिंद, टेढ़ी-मेढ़ी हड्डियों, हाईड्रोसिल-हॉर्निया आदि रोगों के मरीजों की पहचान एवं पंजीयन करने के निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिये ताकि शिविर शुरू होते ही पहले दिन से ही मरीजों का प्रभावी ईलाज किया जा सके।

            इस मिशन के लिये कोरबा शहर के निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया जायेगा। मरीजों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कर उनके ऑपरेशन आदि की निःशुल्क व्यवस्था होगी। मिशन को पूरा करने के लिये जिले सहित जिले के बाहर से भी 40 से 50 विशेषज्ञ डॉक्टर कोरबा आकर लोगों का निःशुल्क ईलाज करेंगे। स्तन कैंसर की जॉंच के लिये मेमोग्राफी करने वाली मशीनयुक्त सुसज्जित मोबाईल यूनिट भी अमरावती से कोरबा आयेगी। इसके साथ ही दंत शल्य क्रिया के लिये उपर्युक्त कुर्सी वाली सुसज्जित मोबाईल यूनिट जगदलपुर से कोरबा आयेगी। कैम्प में मरीजों की निःशुल्क पैथोलॉजी जॉंच भी की जायेगी। स्टेडियम में पूरे मिशन को संचालित करने के लिये लगभग 12 काउंटर स्थापित किये जायेंगे। 40 से 50 डॉक्टरों सहित लगभग एक हजार पैरामेडिकल स्टाफ गरीबों के निःशुल्क ईलाज के लिये इस कैम्प में सेवायें देंगे। मरीजों को चिन्हांकित कर ईलाज के लिये कैम्प तक लाने और उन्हें ऑपरेशन के बाद स्वस्थ कर वापस घर तक छोड़ने की भी व्यवस्था भी की जायेगी।  

            कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने इस मिशन के सफल संचालन के लिये इंदिरा स्टेडियम में सभी व्यवस्थायें समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। पूरे मिशन के लिये जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल नोडल अधिकारी मनोनित किये गये हैं। सीएमएचओ डॉक्टर बोर्डे इसके लिये सहायक नोडल अधिकारी होंगे। कलेक्टर ने अभी से ही इस मिशन के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये हैं। मिशन में होने वाले ईलाजों और सुविधाओं से संबंधित होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि प्रचार-प्रसार के लिये लगाने के निर्देश दिये गये हैं। ग्राम स्तर पर इस मिशन की जानकारी पहुॅंचाने के लिये वॉल राईटिंग करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् लगने वाले मेडिकल कैम्पों में भी इस वृहद् आयोजन के लिये मरीजों की पहचान करने के निर्देश बैठक में उपस्थित मेडिकल ऑफिसर्स को दिये गये हैं।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

7 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

8 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

8 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

8 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

8 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

8 hours ago