नगरीय निकाय निर्वाचन- रायपुर नगर निगम के 425 पार्षद अभ्यर्थियों में से 137 ने अभी तक नहीं दी चुनाव खर्च की जानकारी

रायपुर- नगरीय निकाय निर्वाचन में पार्षद पद के अभ्यर्थियों के लिए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन किए जाने के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करते ही यह बाध्यकारी हो जाता है कि वह उस तिथि से निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तारीख के बीच निवार्चन सबंधी सभी खर्च का सही लेखा स्वयं या अपने निर्वाचन अभिकर्ता व्दारा व्यय संपरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करें। ऐसा नही किए जाने पर प्रत्याशी को पांच वर्ष से अनधिक कालावधि के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
     उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए चुनाव कार्य में व्यय की सीमा निर्धारित की गई है। इसके तहत नगर पालिक निगम रायपुर के पार्षद प्रत्याशी 5 लाख रुपए तक खर्च करने की सीमा है। रायपुर नगर निगम में पार्षद पद के कुल 425 उम्मीदवारों में से 288 उम्मीदवार ने अपने नगरीय निकाय निर्वाचन खर्च की जानकारी उपलब्ध करा दी है, जबकि 137 उम्मीदवारों ने अभी तक खर्चों की जानकारी व्यय संपरीक्षक को नहीं दी है। उन्होंने बताया कि खर्च की जानकारी देने की अंतिम तिथि 23 जनवरी को शाम 5:30 बजे तक है।
      नगरीय निकाय के चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को समस्त खर्चों के दिन-प्रतिदिन का लेखा का मूल रजिस्टर, चुनाव व्यय का सार विवरण तथा प्रत्याशी का शपथ पत्र देना अनिवार्य है। चूंकि पार्षद के चुनाव के लिए व्यय सीमा निर्धारित है इसलिए चुनाव के दौरान प्रत्याशियों व्दारा की जाने वाली आमसभा, रैली, जलुसू आदि के व्यय लेखा प्रस्तुत किया जाना है। चुनाव व्यय के लेखे की सत्यता और परिपूरर्ण व्यय की जानकारी हेतु प्रत्याशियों को विभिन्न सामग्रियों की मूल्य सूची रिटर्निंग अधिकारी से ले लेनी चाहिए। इसमें माइक्रोफोन और एम्प्लीफायर के साथ लाउडस्पीकर का किराया,  पंडाल औरपोडियम, मंच, बैरिकेट्स, हेलिपेड बनाने का व्यय, कपड़ों के बैनर व फ्लैक्स, कपड़ों के डंडें. हैंडबिल्स, पोस्टर्स, होर्डिग्स, लकड़ी, कपडे व प्लास्टिक के कट-आउट्स, वीडियो सीडी, डीव्हीडी, मोबाईल, फोन, एसएमएस, ऑडियो सीडी, डीव्हीडी, मोबाईल फोन, दरवाजे खड़े करना, आर्च खड़े करना, वाहनों का दैनिक किराया, जीप, टेम्पो, टैंकर, एसयूबी, सूमो, क्वालिस, कार, तीन पहिया वाहन, आटो रिक्शा, साईकिल रिक्शा, होटल कक्ष, अतिथि कक्ष के किराये, वाहन चालक का पारिश्रामिक, फर्नीचर तथा अन्य फिक्सचर का किराया, होर्डिंग्स का किराया, जिले में प्रयोग होने वाली अन्य मदों की दरें,एयर बैलून इत्यादि शामिल है।

kgnews

Recent Posts

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

1 minute ago
CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

6 minutes ago
CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

9 minutes ago
MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Income Tax Department…

15 minutes ago
CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली…

17 minutes ago
CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

रायगढ़। जिले में शनिवार देर रात एक राइस मिल के गोदाम में आग लग गई।…

22 minutes ago