दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन की आज आखिरी तारीख है। आगामी आठ फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। भाजपा, कांग्रेस और आप, तीनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आज दोपहर तीन बजे तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तीनों पार्टियों के उम्मीदवार पर्चा भरेंगे।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- करीब 35 उम्मीदवार बिना उचित नामांकन दस्तावेज के आरओ ऑफिस में बैठे हैं। वे इस बात पर अड़े हैं कि उनके दस्तावेज पूरे होने के बाद नामांकन दाखिल करेंगे। ये लोग सीएम केजरीवाल को नामांकन दाखिल नहीं करने दे रहे हैं। इन सबके पीछे भाजपा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले हुए गठबंधन पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस गठबंधन के बारे में पूछा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश भर में नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर लोग केंद्र सरकार से आक्रोशित हैं, तो दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी ने भाजपा से हाथ मिलाने का फैसला कैसे लिया।
नामांकन का आज आखिरी दिन है। केजरीवाल परिवार के साथ नामांकन के लिए जामनगर हाउस पहुंचे। इस दौरान अन्य उम्मीदवारों ने इस बात पर उनका विरोध किया कि उन्हें पहले जाने दिया गया। कुछ देर अफरातफरी का माहौल भी बना रहा।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि कल देरी होने के कारण नामांकन नहीं कर पाया था। 5 साल की यात्रा शुरू हो रही है। सभी मुझे हराने में लगे हैं। मैं भ्रष्टाचार को हराने में लगा हूं। सभी पार्टियां मेरे खिलाफ एक हो गई हैं।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…