रायपुर : उजियारा ने फैलाया ग्रामीण महिलाओं के जीवन में समृद्धि का उजियारा

कोरबा जिले की चार सौ से अधिक महिलाओं के जीवन में उजियारा रूरल मार्ट से समृद्धि का उजियारा फैल रहा है। यह सभी महिलायें जिले में गठित स्व सहायता समूहों की सदस्य हैं, जो कि बिहान योजना के तहत् स्थापित दुकानें ‘‘उजियारा रूरल मार्ट’’ चला रही हैं जिस से इन सभी महिलाओं को सालभर लगातार रोजगार का इंतजाम हो गया है। जिले में आश्रम-छात्रावासों और आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा स्कूलों में दैनिक उपयोग की सामग्री से लेकर राशन, सब्जी, अण्डों जैसी वस्तुओं की आपूर्ति कर ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का स्थायी साधन देने के उद्देश्य से इन उजियारा रूरल मार्टों की स्थापना की गई है। एक तरह से यह मार्ट स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित राशन की दुकानें हैं, जिनसे छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्कूलों में जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति की जा रही है। इससे महिलाओं को हर महीने निश्चित आय भी हो रही है। 
     ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये जिले में बिहान महिला एवं बाल विकास तथा आदिवासी विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से यह उजियारा रूरल मार्ट शुरू किये गये हैं। इन मार्टों को चलाने के लिये प्रारंभिक तौर पर 42 स्व सहायता समूहों का चिन्हांकन किया गया है और प्रारंभिक चरण में जिले के सभी छात्रावासों में राशन सामग्री आपूर्ति के लिये आदिवासी विकास विभाग द्वारा कार्यादेश दिये गये हैं। समूहों की आर्थिक क्षमता और सक्रियता के आधार पर वर्तमान में दस रूरल मार्टों का संचालन किया जा रहा है। जिनसे लगभग 45 छात्रावासों में राशन आपूर्ति का काम शुरू किया गया है। जिले के कोरबा विकासखण्ड में ज्योति समूह मदनपुर, कटघोरा विकासखण्ड में विजय विकास रूरल मार्ट अरदा, पाली विकासखण्ड में स्वेच्छा समूह मादन, पिंकी समूह चौतमा, शिवशक्ति समूह हरदीबाजार, पोड़ीउपरोड़ा विकासखण्ड में प्रार्थना महिला स्व सहायता समूह पोंड़ी, कैलाश महिला स्व-सहायता समूह बिंझरा, परला दाई महिला स्व सहायता समूह परला, गुलशन महिला स्व सहायता समूह पसान सक्रिय हैं। उजियारा रूरल मार्ट के द्वारा होने वाले राशन आपूर्ति को और सुगम बनाने हेतु संचालन समूह के सदस्यों को इ-रिक्शा भी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उन्हें राशन आपूर्ति हेतु परिवहन में कोई परेशानी न हो। रूरल मार्टों द्वारा अब तक लगभग चार लाख रूपये का व्यवसाय किया जा चुका है। इसमें से लगभग तीन लाख रूपये का व्यवसाय छात्रावासों में सामग्री आपूर्ति से तथा एक लाख रूपये का व्यवसाय निजी क्षेत्रों से किया गया है। 
    उजियारा रूरल मार्ट संचालित करने वाले शिव शक्ति स्व सहायता समूह हरदीबाजार की श्रीमती उमा राठौर बताती हैं कि महिलाओं को एक-दूसरे के साथ जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की हमारी इच्छाबउजियारा रूरल मार्ट ने पूरी कर दी है। रूरल मार्ट के माध्यम से किराना एवं राशन का व्यवसाय कर रहे हैं। आगे भी हम अपनी खुद की राशन दुकान खरीदकर इस मार्ट को बढ़ायेंगे। बिहान योजना के तहत् गठित महिला स्व सहायता समूह को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 50 हजार रूपये ऋण अनुदान स्वीकृत किया गया है। ताकि वह आवश्यकतानुसार दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री और राशन एकत्रित कर सके। इसके बाद आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में उपयोग होने वाली सभी सामग्री और राशन अनाज, तेज, साबुन, नमक, शक्कर इत्यादि की खरीदी अब इन्हीं महिला समूहों के माध्यम से शुरू की गई है। इससे महिलाओं को निश्चित आय वाला बारहमासी रोजगार मिल गया है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

1 hour ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

1 hour ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

1 hour ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

1 hour ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

2 hours ago