5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, यूपी, एमपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत

छतरपुर
 बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है।

बेंगलुरु जैसे महानगरों में नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए रहने वाले बुंदेलखंड के प्रवासियों को त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में अक्सर घर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी न होने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। इसी परेशानी को दूर करते हुए और बुंदेलखंड वासियों को एक बड़ी राहत देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज – यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

छतरपुर, खजुराहो और टीकमगढ़ से गुजरेगी ट्रेन 
यह स्पेशल ट्रेन छतरपुर, खजुराहो, टीकमगढ़ और ललितपुर समेत बुंदेलखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए दक्षिण भारत की राह बेहद आसान और सुलभ हो जाएगी।

बेंगलुरु में नौकरी और पढ़ाई करने वाले बुंदेलखंड के नागरिकों के लिए त्योहारों के इस मौसम में यह ट्रेन एक बेहतरीन सौगात साबित होगी।

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 8-8 फेरे लगाएगी और इसका संचालन पूरी तरह से आधुनिक इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा।

शेड्यूल की बात करें तो ट्रेन संख्या 04149 आगामी 5 अगस्त से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से शाम 6 बजे बजे रवाना होगी, जो गुरुवार रात 1 बजकर 40 मिनिट पर खजुराहो, रात 3 बजकर 8 मिनिट पर छतरपुर, सुबह 4 बजकर 20 मिनिट पर टीकमगढ़ और सुबह 5 बजकर 28 मिनिट पर ललितपुर पहुंचेगी।

MP के इन शहरों को मिलेगा लाभ 
इसके बाद यह बीना, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नागपुर और सिकंदराबाद होते हुए शुक्रवार रात 9 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। इस 2336 किलोमीटर की पूरी दूरी को 51 घंटे में तय किया जाएगा।

वहीं वापसी के सफर में ट्रेन संख्या 04150 आगामी 8 अगस्त से 26 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को यशवंतपुर से सुबह 7 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार शाम 6 बजकर 18 मिनिट पर ललितपुर, शाम 7 बजकर 10 मिनिट पर टीकमगढ़, रात 8 बजकर 30 मिनिट पर छतरपुर और रात 9 बजकर 20 मिनिट पर खजुराहो होते हुए सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

47 घंटे 30 मिनट में पूरा होगा सफर 
वापसी का यह सफर कुल 47 घंटे 30 मिनट में पूरा होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 23 कोच शामिल किए गए हैं, जिसमें सेकेण्ड एसी का 01, थर्ड एसी के 02, स्लीपर के 11, जनरल के 07 और सामान व ब्रेक वैन के 2 कोच शामिल रहेंगे।

यह ट्रेन अपने लंबे मार्ग में मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, बल्लारशाह, काजीपेट, रायचूर और गुंतकल जैसे कई अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी, जिसके लिए यात्री रेलवे काउंटर या आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

6 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

7 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

7 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

7 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

7 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

7 hours ago