राजधनी भोपाल में 3 दिवसीय IATO राष्ट्रीय सम्मेलन 30 अगस्त से

भोपाल
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) का 39वां राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अगस्त को सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। होटल ताज लेकफ्रंट में 30 अगस्त से 2 सितम्बर 2024 तक चलने वाले सम्मेलन में देश के एक हजार से ज्यादा टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंटस्, होटलियर्स सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

''रीसर्जेंट इंडिया इनबाउंड'' थीम पर होने वाले इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान पर्यटक आकषर्णों के बारे में जागरूकता को बढ़ाना और IATO के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अनुभव आधारित पर्यटन और ऑफ-बीट गंतव्यों को प्रचारित करना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में प्रदेश में कुल 112.1 मिलियन पर्यटक आये थे जबकि 2022 में यह संख्या 34.1 मिलियन थी। मध्यप्रदेश में वर्तमान में आध्यामिक और धार्मिक पर्यटन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) राज्य के पर्यटन आकर्षणों को प्रचारित करने और आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर केन्द्रित नये पर्यटन सर्किट विकसित करने का मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन के दौरान 12 FAM टूर संचालित किये जायेंगे, जिसमें टूर ऑपरेटर्स को प्रदेश के विभिन्न पर्यटन गंतव्यों का भ्रमण कराया जायेगा। साथ ही एक सितम्बर को वन विहार में "रन फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म" आयोजित की जायेगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: IATOtop-news

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

2 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

3 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

3 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

3 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

3 hours ago