राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितम्बर को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित

भोपाल

लोक शिक्षण संचालनालय का इस वर्ष का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हॉल में आयोजित किया जा रहा है। राज्य स्तर के इस समारोह में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार में 14 शिक्षकों को और पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 के पुरस्कृत 2 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा।

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिये शिक्षकों से आवेदन-नामांकन प्राप्त किये जाकर जिला चयन समिति एवं संभागीय चयन समिति की अनुशंसा प्राप्त की गई है। इस प्रक्रिया के बाद राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा कक्षा 1 से 8 प्राथमिक माध्यमिक श्रेणी में 8 शिक्षकों और कक्षा 9 से 12 उच्चतर माध्यमिक श्रेणी में 6 शिक्षकों इस प्रकार कुल 14 शिक्षकों का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयन किया गया है। इन सभी शिक्षकों को समारोह में सम्मान राशि 25 हजार रूपये, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक दिवस के मौके पर होंगी शैक्षिक संगोष्ठी

शिक्षक दिवस के आयोजन के मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा "नवीन शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में प्रौद्योगिकी का उपयोग और आनंदमयी शिक्षण" विषय पर विकासखंड स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी होगी। इसी श्रृंखला में जिला स्तरीय संगोष्ठी में "प्रारंभिक शिक्षा के लिये प्राथमिक विद्यालयों का आवश्यकता तथा योगदान" विषय पर संगोष्ठी होगी। राज्य स्तर पर होने वाली संगोष्ठी में "भारतीय परिदृष्य में रोजगारोन्मुखी शिक्षा की आवश्यकता तथा महत्व" विषय पर चर्चा होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इन संगोष्ठियों में अधिक से अधिक सहभागिता किये जाने के निर्देश दिये हैं। संगोष्ठी 4 सितम्बर को होंगी।

राज्य स्तरीय ज्यूरी द्वारा राज्य स्तर की शैक्षिक संगोष्ठी से चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी राज्य स्तर के इस कार्यक्रम में शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2024 सम्मानित एवं गत वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 से सम्मानित शिक्षकों को कार्यक्रम के बाद एक्सपोजर विजिट भी कराया जाएगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

कांकेर. छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग से वन्यजीवों का जीवन गंभीर रूप से…

15 minutes ago
डायवर्सन मामलों में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्मा, SDM को लगाई फटकार

डायवर्सन मामलों में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्मा, SDM को लगाई फटकार

रायपुर. राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज रायपुर तहसील कार्यालय और नवीन संभाग आयुक्त…

1 hour ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

2 hours ago
सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मरम्मत के बाद…

2 hours ago
CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव (पंचायत कर्मी)…

2 hours ago
CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

’सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल’     रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी…

2 hours ago