इंदौर
हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम ने सर्वे का पूरा प्रहसन करने के बाद शहर में खतरनाक मकानों की सूची तैयार कर ली है। इसमें वे मकान भी शामिल हैं जो पिछले कई साल से खतरनाक मकानों की सूची में तो शामिल होते आए हैं। ये मकान सूची में तो शामिल कर लिए जाते हैं लेकिन उन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं होती। शहर के 92 मकान अब भी ऐसे हैं जो अति खतरनाक श्रेणी में होने के बाद भी हटाए नहीं गए हैं। जिम्मेदारों ने वहां बैनर पोस्टर लगाकर लोगों को बता दिया है कि ये मकान खतरनाक घोषित हैं।
सघन क्षेत्रों में हादसों का अंदेशा और निगम की सुस्ती
जूनी इंदौर, एमजी रोड और जवाहर मार्ग पर ऐसे मकानों की संख्या अधिक है। सघन आवासीय क्षेत्र होने की वजह से यहां हादसों का अंदेशा भी अधिक रहता है। मकान मालिकों को वर्षों से नोटिस दिए जा रहे हैं लेकिन न मकान हटाने में तेजी दिखाई जा रही है और न कार्रवाई करने में। स्थिति यह है कि पिछले एक साल में एक दर्जन खतरनाक मकानों पर भी कार्रवाई नहीं हुई।
राजनांदगांव | चौपाटी से रानीसागर किनारे होते हुए लालबाग जाने वाली सड़क की हालत खराब…
राजनांदगांव | शहर के कुछ भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड के आसपास…
राजनांदगांव , ग्राम पनेका बांकल में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया…
राजनांदगांव | चिखली के तालाब किनारे बनी सड़क की समय पर मरम्मत नहीं की जा…
रायपुर. छत्तीसगढ़ पर इन दिनों मानसून मेहरबान है. इसकी गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश के अधिकांश…
बिलासपुर। सर्पदंश से मौत के मामलों में फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के मामले में…