भरण-पोषण के लिए पत्नी को देने थे 30 हजार रुपए, 2 बोरी में सिक्के लेकर थाने पहुंच गया पति

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पत्नी को भरण पोषण देने के लिए एक व्यक्ति 15 हजार रुपए नोट और 15 हजार रुपये के 2 बोरी सिक्के लेकर थाने पहुंच गया। सिक्कों को देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। [वीडियो नीचे] जानकारी अनुसार ग्वालियर शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित मिष्ठान भंडार के संचालक बलदेव अग्रवाल का पत्नी से विवाद चल रहा था। केस कुटुंब न्यायालय में चल रहा है। कुटुंब न्यायालय ने मिष्ठान भंडार संचालक को पत्नी को भरण पोषण के रूप में पांच हजार रुपये हर महीने देने का आदेश दिया। लेकिन पिछले 8 महीने से उसने पत्नी को भरण पोषण नहीं दिया।

मिष्ठान भंडार का संचालक 2 बोरियों में 15 हजार रुपये के सिक्के 15 हजार रुपये अलग से नगदी नोट लेकर थाने पहुंच गया और बोरियों को पुलिस को थमा दिया। इन 15 हजार चिल्लर को गिनने के लिए थाने के 2 से तीन पुलिसकर्मी लगाए गए थे। सिक्के गिनते-गिनते पुलिस पसीना-पसीना हो गई।आखिरकार चिल्लर को गिनने के बाद पुलिस ने भरण पोषण के पैसे महिला को सौंप दिए। बता दें कि व्यवसायी ने अभी 8 महीनों के भरण पोषण के पैसों में से सिर्फ 6 महीने के पैसे ही पुलिस के पास जमा कराए हैं।

मेंटेनेंस के बाकी बचे दो महीने के 10 हजार रुपए वह पुलिस को कुछ दिनों में जमा कराने के लिए कागज पर लिखकर देकर गया है। थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता ने जानकारी दी कि मेंटेनेंस का चार्ज जमा नहीं कराने पर व्यवयायी 2 बोरी सिक्के लाया था। जिनकी गिनती कर पीडि़ता को सौंपा है। बाकी 2 महीने के पैसे पति से जमा कराकर पीड़ित को दे दिए जाएंगे।
 
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…

47 minutes ago
CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

56 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

1 hour ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

1 hour ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

1 hour ago