जबलपुर से माउस क्लिक करते ही 325 कि.मी. दूर पांढुर्ना में ऊर्जीकृत हुआ पावर ट्रांसफार्मर

एम.पी. ट्रांसकों की एडवांस टेक्नालॉजी का छिंदवाड़ा जिले में पहली बार उपयोग

भोपाल

एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने छिंदवाड़ा जिले के 220 के.व्ही. सबस्टेशन पांढुर्ना में एक 63 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि जबलपुर से 325 कि.मी. दूर स्थापित इस ट्रांसफार्मर को बिजली कंपनी के मुख्यालय जबलपुर से पावर सेक्टर की एडवांस टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि लगभग 5 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से छिंदवाड़ा जिले की पारेषण क्षमता सुदृढ़ हुई है।

इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से पांढुर्ना 220 के.व्ही. सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 103 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इससे पांढुर्ना शहर के अलावा नंदवाड़ी, जुनवानी, तेगांव, बडचिचौली, लिंगा, रजना तथा औद्योगिक फीडर स्वेन प्लास्टिक से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं को काफी फायदा पहुँचेगा। अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति होगी।

छिंदवाड़ा क्षेत्र में पहली बार रिमोट से हुआ ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत

एम.पी. ट्रांसकों ने जबलपुर से एच.एम.आई (हयूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक का उपयोग करते हुये कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर 325 किलोमीटर दूर पांढुर्ना में इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया। छिंदवाड़ा जिले में इस तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया है। इस तकनीक में मानव और कम्प्यूटर मशीनों के तालमेल से सबस्टेशनों के उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।

छिंदवाड़ा जिले की पारेषण क्षमता बढ़कर 1575 एमव्हीए की हुई

म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता एन.एस. लोधी ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से छिंदवाड़ा जिले की कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 1575 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 220 के.व्ही. साइड 640 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. साइड 935 एम.व्ही.ए. की स्थापित क्षमता शामिल है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी छिंदवाड़ा जिले में अपने 10 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इसमें 220 के.व्ही. के 2 सबस्टेशन तथा 132 के.व्ही. क्षमता के 8 सबस्टेशन क्रियाशील हैं।

1976 में बना था जिले का पहला अति उच्चदाब सबस्टेशन चंदन गांव में

छिंदवाड़ा जिले में 132 के.व्ही. वोल्टेज लेबल का अति उच्चदाब का पहला सबस्टेशन चंदन गांव छिदंवाड़ा में 12.11.1976 को स्थापित हुआ था। तब 12.5 एम.व्ही.ए. क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर से पूरे जिले के साथ नजदीकी जिले नरसिंहपुर और सिवनी में विद्युत पारेषण हुआ करता था।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago