आलीराजपुर, झाबुआ में 380 करोड़ से होगा विद्युत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण

अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि झाबुआ आलीराजपुर जिले में विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने और संसाधनों के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से 380 करोड़ मंजूर कर कार्यारंभ किया गया है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया कि दोनों ही आदिवासी बहुल जिलों में आगामी दस वर्षों को ध्यान में रखते हुए बिजली के नए कार्य सम्मिलित किए गए हैं। इससे लाखों बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि दोनों ही जिलों ने 33/11 केवी के नए 5 ग्रिड बनेंगे। साथ ही मौजूदा 33/11 केवी की 109 किमी की लाइनों के फीडर का विभक्तिकरण एवं इंटरकनेक्शन का कार्य होगा। इन दोनों कार्यों की लागत करीब 26 करोड़ होगी। मिक्स फीडर, मिक्स 11 केवी के फीडरों का विभक्तिकरण कार्य , निम्न दाब लाइन का कार्य, मिक्स फीडर विभक्तिकरण के बाद 1283 अतिरिक्ट ट्रांसफार्मरों की स्थापना आदि कार्यों पर 79 करोड़ व्यय होंगे। 27 स्थानों पर केपिसिटर बैंक की स्थापना चार करोड़ रूपये से की जाएगी। करीब 1125 किमी क्षेत्र में 33 एवं 11 केवी की बिजली लाइनों के कंडक्टरों की क्षमता में वृद्धि, 1357 किमी क्षेत्र में केबलीकरण, 907 नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना लाइनों के साथ की जाएगी, इन कार्यों पर 92 करोड़ रूपये व्यय होंगे।

दोनों ही जिलों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य 684 स्थानों पर लाइनों सहित 27 करोड़ रूपये से होगा। जिलों में 1562 मौजूदा ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि भी की जाएगी, इस कार्य पर 29 करोड़ रूपए व्यय होंगे। मौजूदा 33/11 केवी के ग्रिडों पर 25 पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी, इस पर करीब 15 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जाएगी। इन कार्यों के अलावा भी संसाधनों के आधुनिकीकरण, लॉस घटाने के जरूरी अन्य उपायों पर राशि व्यय होगी। जिलों के नगरीय क्षेत्रों में 35 हजार से ज्यादा अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, इस कार्य पर 42 करोड़ रूपये का व्यय प्रस्तावित है। आरडीएसएस के तहत मार्च 2025 तक होने वाले इन समस्त कार्यों से झाबुआ, आलीराजपुर दोनों जिलों की लगभग 17 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही अगले 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

7 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

7 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

7 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

7 hours ago