यूका के 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे का विनष्टीकरण, जबलपुर हाईकोर्ट में सरकार ने रिपोर्ट पेश की

जबलपुर
 यूनियन कार्बाइड के 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे का विनष्टीकरण सफलतापूर्वक पीथमपुर स्थित सुविधा केंद्र में कर दिया गया है। इस संबंध में जबलपुर हाईकोर्ट में सरकार ने एक रिपोर्ट पेश की है।  केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) के विशेषज्ञों ने इस काम की निगरानी की। कचरे को जलाने के बाद 850 मीट्रिक टन राख और अवशेष जमा हुए हैं। MPPCB से अनुमति मिलने के बाद इसे एक अलग जगह पर नष्ट किया जाएगा। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल की बेंच ने सरकार को यह रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

आलोक प्रभाव सिंह ने 2004 में दायर की थी याचिका 

बता दें कि भोपाल निवासी आलोक प्रभाव सिंह ने 2004 में एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि भोपाल गैस त्रासदी में 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। इस त्रासदी के बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में लगभग 350 मीट्रिक टन जहरीला कचरा पड़ा हुआ है। याचिका में इस कचरे को नष्ट करने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता की मृत्यु हो जाने के बाद हाईकोर्ट अब इस मामले की सुनवाई खुद ही कर रहा है।

ट्रायल के बाद जलाया कचरा

सरकार ने कोर्ट को बताया कि 27 फरवरी से 12 मार्च तक कचरे को जलाने का ट्रायल किया गया था। इस दौरान 30 मीट्रिक टन कचरा जलाया गया। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, जहरीले कचरे को 270 किलो प्रति घंटे की दर से जलाकर नष्ट किया गया। 30 जून की रात 1 बजकर 2 मिनट तक यूसीआईएल (UCIL) के 337 मीट्रिक टन कचरे को नष्ट कर दिया गया था। यूसीआईएल से 19.157 मीट्रिक टन अतिरिक्त जहरीला कचरा मिला है। इसे 3 जुलाई 2025 तक नष्ट कर दिया जाएगा।

सरकार ने हाईकोर्ट में सौंपी रिपोर्ट

“हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए, संयंत्र स्थल से जहरीले कचरे को हटाने और संयंत्र से विषाक्त अपशिष्ट के निपटान के लिए राज्य सरकार ने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया है।” कचरे को नष्ट करने के लिए कुछ खास इंतजाम किए गए थे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा नागरिकों के लिए की गई बड़ी डिजिटल पहल – सेवा सेतु पोर्टल पर मिलेगी 441 शासकीय सेवाएं

राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा नागरिकों के लिए की गई बड़ी डिजिटल पहल – सेवा सेतु पोर्टल पर मिलेगी 441 शासकीय सेवाएं

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन के अनुरूप राज्य शासन द्वारा सुशासन और डिजिटल…

6 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क उपचार से नयन बाई को मिली राहत

राजनांदगांव : सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क उपचार से नयन बाई को मिली राहत

राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 रेवाडीह वार्ड में आयोजित जनसमस्या…

7 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम जोब में जन समस्या निवारण शिविर

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम जोब में जन समस्या निवारण शिविर

- 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, समस्याओं का हुआ समाधान-…

9 minutes ago
जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘शेरा’ की तैनाती, ट्रेनों में चला एंटी-सैबोटॉज और नारकोटिक्स अभियान

जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘शेरा’ की तैनाती, ट्रेनों में चला एंटी-सैबोटॉज और नारकोटिक्स अभियान

जगदलपुर. जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर इस बार सिर्फ चेकिंग नहीं हुई, बल्कि सुरक्षा का ऐसा…

17 minutes ago
 राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – नारायण के लिए खुशियों से भरा रहा सुशासन तिहार

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – नारायण के लिए खुशियों से भरा रहा सुशासन तिहार

- जनसमस्या निवारण शिविर में तत्काल मिला नि:शुल्क ड्रायविंग लाईसेंसराजनांदगांव । सुशासन तिहार में डोंगरगांव…

19 minutes ago
सुशासन तिहार 2026 – सतीशा साहू ने महतारी वंदन योजना के लिए तत्काल कराया ई-केवायसी

सुशासन तिहार 2026 – सतीशा साहू ने महतारी वंदन योजना के लिए तत्काल कराया ई-केवायसी

- सरकार दे रही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा- जनसमस्या निवारण शिविर में जनमानस के समस्याओं…

21 minutes ago