सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख की ठगी, पुलिस ने अकादमी संचालक गिरफ्तार

शाजापुर

 

मध्य प्रदेश के शाजापुर में नौकरी के नाम पर धोखधड़ी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक अकदामी ने मिलिट्री इंजीनियरिंग में नौकरी लगवाने के नाम पर आधा दर्जन बेरोजगार युवकों से 6-6 लाख रुपए वसूल लिए.

इस मामले में अब अकादमी संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में कार्रवाई की गई है.

6 युवकों से वसूले 36 लाख
शाजापुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि देवास के रहने वाले साहिल पटेल ने शाजापुर की खालसा अकादमी के संचालक दरबार सिंह निवासी मोहन बड़ोदिया के खिलाफ सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत की है.

शिकायतकर्ता ने बताया कि साल 2022 में दरबार सिंह ने उसे नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये लिए थे. इस लेनदेन का वीडियो भी उसके पास है. पुलिस ने मामले की जांच की तो एक के बाद एक देवास के अन्य लोग भी सामने आ गए.

पुलिस को देवास के रहने वाले राज पांचाल, देवेंद्र सिंह, उमेश शर्मा सहित छह लोगों से धोखधड़ी की शिकायत मिली. इसके बाद दरबार सिंह को हिरासत में ले लिया. आरोपी ने सभी छह बेरोजगार युवकों से 36 लाख रुपये की वसूली की थी.

पैसे मांगने पर थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र
साल 2022 के अप्रैल महीने में आरोपी ने बेरोजगार युवको से 36 लाख रुपए लिए थे. इसके बाद जब बेरोजगार युवकों ने नौकरी लगवाने के लिए दबाव बनाया तो दरबार सिंह ने पोस्टिंग का फर्जी लेटर थमा दिया.

इसके बाद वह उन्हें लेकर दिल्ली, मेरठ जैसे कई शहरों में घूमता रहे. बाद में जब बेरोजगार युवकों को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने रूपयों की मांग शुरू कर दी. इसके बाद दरबार सिंह की पोल खुल गई. दरबार सिंह रुपये लौटाने को लेकर भी लगातार झांसे से दे रहा था.

दिल्ली के आर्मी अस्पताल में कराया मेडिकल
आरोपी दरबार सिंह ने बड़े ही चालाकी से बेरोजगार युवाओं को अपने झांसे में ले लिया. उसने दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्थित आर्मी अस्पताल में ले जाकर मेडिकल टेस्ट भी करवाया.

इस दौरान उसने दिल्ली के अस्पताल में अपने एक साथी के रूप में संजय नामक युवक से ठगी का शिकार हुए बेरोजगार युवकों की पहचान भी कराई थी. पुलिस अभी दरबार सिंह से पूछताछ कर और भी खुलासा करने का दावा कर रही है.

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

बेमेतरा । जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन…

6 minutes ago
CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 20…

13 minutes ago
CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

कोरबा । कोरबा जिले में एक जून से 20 जुलाई तक कुल 381.8 मिलीमीटर औसत…

18 minutes ago
CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…

23 minutes ago
CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन दुर्ग । चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल…

26 minutes ago
दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग. उपसंचालक कृषि दुर्ग संदीप भोई के निर्देशन में जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त टीम…

32 minutes ago