PM के भाई पंकज मोदी पहुंचे महाकाल के दरबार, भस्म आरती में शामिल होकर शिव भक्ति में लीन दिखे

उज्जैन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के भाई (brother) पंकज मोदी (Pankaj Modi) रविवार सुबह भस्म आरती में बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दरबार में पहुंचे। जिन्होंने लगभग दो घंटे तक आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती (Bhasma Aarti) के दर्शन किए। भस्म आरती (Bhasma Aarti) के दौरान पंकज मोदी कभी तालियां बजाते हुए नजर आए तो कभी भजन गाते हुए।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह बाबा महाकाल का दरबार है और वर्तमान में श्रावण मास चल रहा है, इसीलिए वे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे थे। महाकाल की भस्म आरती देखी और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। पूजन अर्चन के बाद मंदिर से रवाना हो गए।

जानिए कौन हैं पंकज मोदी
पंकज नरेंद्र मोदी के सबसे छोटे भाई हैं। वे अभी गांधीनगर रायसण की एक सोसाइटी में रहते हैं। वे सूचना विभाग में काम करते थे। जहां से वे डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर्ड हुए हैं। पंकज मोदी को 2014 में डिप्टी डायरेक्टर पद पर प्रमोशन मिला था। रिटायर्ड होने के बाद मां और परिवार के साथ पंकज मोदी सरकारी आवास छोड़कर अपने नए बंगले में आ गए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

12 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

13 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

14 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

14 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

14 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

15 hours ago