इंदौर के बावड़ी हादसे में 36 लोगों की जान, ठीक एक साल बाद मंदिर 2 पदाधिकारी गिरफ्तार

इंदौर
 शहर के जूनी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले रामनवमी को मंदिर में स्थित बावड़ी ढह जाने के कारण 36 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए थे. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए इंदौर हाईकोर्ट में याचिकाएं लगाई गईं. पिछले दिनों कोर्ट ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए. इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इंदौर हाईकोर्ट के आदेश पर हुई गिरफ्तारी

बावड़ी हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इंदौर की सामाजिक संस्थाओं ने हाईकोर्ट में याचिकाएं लगाई हैं. सुनवाई के दौरान विभिन्न तर्क सुनने के बाद हाईकोर्ट ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए. इसके बाद पुलिस ने मंदिर प्रबंधक के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मंदिर प्रबंधन से जुड़े सेवाराम और मुरली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस की भी जांच पड़ताल जारी

इस मामले में डीसीपी ऋषिकेश मीणा का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने साफ किया है कि कोर्ट के आदेश के अनुसार गिरफ्तारी की गई है. इसके साथ ही पुलिस भी अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर रही है. गौरतलब है कि इस हादसे के बाद बावड़ी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया था. इसके साथ ही मंदिर को भी वहां से शिफ्ट किया था. मंदिर शिफ्ट करने का विरोध भी हुआ था.

 

क्या है मामला

रामनवमी पर हुए दर्दनाक हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनीं बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से कई लोग बावड़ी में गिर गए थे। गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे की घटना के बाद से शुक्रवार देर रात तक चले चले रेस्क्यू अभियान में 36 शव निकाले गए। मृतकों में महिलाओं और बच्चे भी शामिल हैं।

एक घायल की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतकों में एक सास-बहू भी शामिल हैं। एक दर्जन से अधिक शव सेना ने देर रात निकाले। सेना का रातभर चला अभियान अल सुबह भी जारी रहा। इस हादसे के बाद आरोप-प्रत्‍यारोप के बीच प्रशासन और इंदौर नगर निगम के अमले ने कड़ी कार्रवाई की और बावड़ी को बंद करने के साथ ही मंदिर और अवैध अतिक्रमण को ध्‍वस्‍त कर दिया। मृतकों के परिजनों और घायलों को राज्‍य और केंद्र सरकार ने मदद की घोषणा की।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

51 minutes ago
वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…

1 hour ago
CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…

1 hour ago
CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

2 hours ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

3 hours ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

3 hours ago