भगोरिया से लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, तीन वर्षीय मासूम समेत दो की मौत, 18 घायल

खरगोन,
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में आज रात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। भगोरिया उत्सव से लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से 3 वर्षीय बालिका समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

खरगोन के पुलिस एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि ग्राम डोपा के भगोरिया उत्सव को अटेंड कर रॉयल बेड़ा जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। घटना के चलते 35 वर्षीय रंगली बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 3 वर्षीय प्रीतिमा ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उत्सव के दौरान हुआ हादसा
ग्रामीण डोपा से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे चले ही थे कि उनकी ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी गयी और आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि अधिकांश घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।

दो दिन पहले भी हुआ था हादसा
खरगोन के एसडीएम भास्कर गाचले ने बताया कि 18 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। दो दिन पूर्व पड़ोसी जिले बड़वानी में भी भगोरिया से लौट रहे लोगों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। एक घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी और 39 घायल हो गए थे। दूसरी घटना में करीब 15 लोग घायल हो गए थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago