स्कूलों में स्थानीय भाषाओं के समावेश के साथ 49 पुस्तकों का प्रकाशन

प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन

भोपाल
प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। प्रदेश में इससे जुड़ी हुई समितियों की बैठकें भी नियमित रूप से की जा रही हैं। प्रदेश में राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा-बुनियादी स्तर (एससीएफ-एफएस) एवं राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा स्कूली शिक्षा (एससीएफ-एसई) का निर्माण पूरा किया जा चुका है।

स्थानीय भाषाओं में पुस्तकों का प्रकाशन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में पाठ्य-पुस्तकों को स्थानीय भाषा में प्रकाशित किये जाने की अनुशंसा की गई है। प्रदेश में 49 पुस्तकों को प्रदेश की 12 भाषाओं में अनुवाद कराते हुए हिन्दी, क्षेत्रीय भाषा एवं जनजाति भाषा में तैयार कर प्रदेश के 89 ट्राइबल विकासखण्डों के स्कूलों में उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के स्कूलों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के अंतर्गत अभ्यास पुस्तिका एवं शिक्षक मार्गदर्शिका का निर्माण और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा चुका है। इसके आधार पर बच्चों के लिये लर्निंग किट एवं फ्लोर गेम्स भी तैयार किये गये हैं। मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ट्रेकर को अपडेट किया जा रहा है।

प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने आयुक्त और संचालक स्तर की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की समितियाँ भी गठित की हैं। यह समितियाँ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न ग्रुप एवं क्षेत्रों से संबंधित हैं।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर* 

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर*

*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर*…

43 minutes ago
MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

भोपाल  मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन की दिशाा में मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए…

57 minutes ago
23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे,  आनन्देश्वर महाराज मुख्य अतिथि…

1 hour ago
माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर…

1 hour ago
CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को…

1 hour ago
CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू…

1 hour ago