होली पर 5 दिन का अवकाश घोषित, बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर

भोपाल

 मध्यप्रदेश में होली के साथ आने वाले दिनों में लगातार सरकारी छुट्टियां(Government Holiday) रहेगी। यह अवकाश शनिवार, रविवार के आसपास आ रहे हैं, ऐसे में वर्किंग डे के दौरान एक दो दिन का अवकाश लेकर कर्मचारी लगातार पांच से सात दिन की छुट्टियां मना सकते हैं। लगातार अवकाश के चलते मार्च-अप्रेेल में वर्किंग डे कम रहेंगे, ऐसे में सरकारी कामकाज को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एक तरह से यह होली कर्मचारियों के लिए स्पेशल होली के रूप में रहेगी।

कर्मचारियों को 13 सीएल और 3 एच्छिक अवकाश
पूरे साल में शनिवार, रविवार के अलावा सरकारी कर्मचारियों को 13 सीएल और 3 ऐच्छिक अवकाश मिलते हैं। इस पूरे साल में 68 एच्छिक अवकाश घोषित किए गए है, इसमें से कर्मचारी तीन अवकाश अपनी सुविधा अनुसार ले सकते हैं।

शनिवार और रविवार का शासकीय अवकाश
फेस्टिवल सीजन के बीच सरकारी अवकाश के चलते कर्मचारियों के लिए होली का उत्साह दोगुना हो जाएगा। इस बार धुलेंडी पर्व 14 मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके बाद शनिवार और रविवार का शासकीय अवकाश होगा। इसके बाद दो दिन वर्किंग डे रहेगा और 19 को फिर रंगपंचमी का स्थानीय अवकाश रहेगा। ऐसे में दो दिन की छुट्टी लेकर कर्मचारी पूरे एक सप्ताह तक छुट्टियां ले सकते हैं। इसी प्रकार मार्च में ही 29 से 31 तक फिर छुट्टियां रहेगी। 29 और 30 को शनिवार, रविवार इसके बाद 31 मार्च को हिंदू नववर्ष, चैतीचांद का अवकाश रहेगा। दूसरी ओर होली को लेकर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। 16 मार्च को रविवार के कारण चार दिन का अवकाश मिलेगा।

    13 मार्च (March 13 Holiday) होलिका दहन ऐच्छिक अवकाश
    14 मार्च (March 14 Holiday)धुलेंडी अवकाश
    15 मार्च (March 15 Holiday)शनिवार
    16 मार्च (March 16 Holiday)रविवार
    19 मार्च (March 19 Holiday)बुधवार रंग पंचमी

वीकेंड अवकाश
मार्च के बाद अप्रेल में भी फेस्टिवल सीजन में छुट्टियों की सौगात रहेगी। 10 अप्रेल को महावीर जयंती मनाई जाएगी, इसके अगले दिन शुक्रवार को वर्किंग डे होगा। इसके बाद शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को भी आंबेडकर जयंती का अवकाश रहेगा। ऐसे में शुक्रवार का अवकाश लेकर कर्मचारी लगातार पांच दिन छुट्टियां मना सकते हैं। इसके बाद 18 अप्रेल को गुड फ्रायडे और अगले दिन भी शनिवार और रविवार रहेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

1 hour ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

1 hour ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

1 hour ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

2 hours ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

2 hours ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

2 hours ago