भोपाल
राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक मार्बल कारोबारी के साथ दिनदहाड़े लूट हो गई। व्यापारी बैंक से रुपये निकालकर अपने एक्टिवा स्कूटर से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में कीलनदेव टावर चौराहे के पास बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू की नोक पर मार्बल व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बैग में साढ़े पांच लाख रुपये थे। मार्बल कारोबारी का नाम अहमद रजा है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मार्बल कारोबारी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। पीड़ित के अनुसार वह अकेला था। बैंक से पैसे लेकर अपनी शॉप पर जा रहा था। पीछे से गाड़ी पर दो युवक चेहरे को ढककर आए। पीछे बैठा लड़का हाथ में चाकू लिए था। उधर, पीड़ित के पिता का आरोप है कि बेटे के दोस्त ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित का मार्बल और ग्रेनाइट का होलसेल का काम है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित नई दिल्ली…
रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…
रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…
रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…