सोनकच्छ में ऊर्जीकृत हुआ 50 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

भोपाल
एम.पी. ट्रांसको (म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने देवास जिले के 132 के.व्ही. सबस्टेशन सोनकच्छ में एक 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का  पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत  किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि सोनकच्छ क्षेत्र में कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं की विद्युत की बढ़ती मांग के मद्देनजर   एमपी ट्रांसको ने सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि करते हुए 50 एम व्ही ए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया  है । इस ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से सोनकच्छ सबस्टेशन की क्षमता  बढ़कर 110 एम.व्ही.ए. हो गई है।

लगभग 6.4 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर को इंदौर  स्काडा सेंटर से रिमोट टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है।

इस क्षमता वृद्धि से  देवास जिले की पारेषण क्षमता सुदृढ़ हुई है। इससे देवास जिले में सोनकच्छ (शहर), गन्धर्वपुरी, एनाबाद, चौबारा, फावड़ा सहित 172 गांवों  से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा पहुँचेगा। अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।

देवास में पहली बार रिमोट से हुआ ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत

 एम.पी. ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता  योगेन्द्र सिंह चहार  ने बताया कि इंदौर  से एच.एम.आई (हयूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक का उपयोग करते हुये कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर 60 किलोमीटर दूर सोनकच्छ में इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया। देवास जिले में इस तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया है। इस तकनीक में मानव और कम्प्यूटर मशीनों के तालमेल से सबस्टेशनों के उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

गरियाबंद. जिले में साइबर ठग लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। अब वरिष्ठ…

26 minutes ago
CG : रिसोर्ट के सामने हत्या करने वाला गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने नागपुर से दबोचा …

CG : रिसोर्ट के सामने हत्या करने वाला गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने नागपुर से दबोचा …

कोरबा। बर्थडे पार्टी के बाद हुए विवाद में कैंपर से युवक को कुचलकर हत्या कर…

49 minutes ago
CG : सर्वाधिक बारिश सरायपाली तहसील में हुई …

CG : सर्वाधिक बारिश सरायपाली तहसील में हुई …

महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 275.1 मिलीमीटर…

1 hour ago
CG : छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत …

CG : छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत …

बिलासपुर। जिले के सेंदरी के पास ग्राम रमतला निवासी दिपेश यादव (28) घर की सफाई…

1 hour ago
CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

दुर्ग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका…

1 hour ago
CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

भिलाई। लगातार बारिश के कारण रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र…

1 hour ago