स्व. दादा निर्मल कुमार केसवानी की पुण्यतिथि पर किया गया 51 स्वच्छता कीट का वितरण

भोपाल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी के पिता वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय दादा निर्मल कुमार केसवानी जी की चौथी पुण्य तिथि पर आज 51 स्वच्छता कीट का वितरण किया गया एवं विशेषज्ञाओं द्वारा स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। दरअसल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 अगस्त को स्वर्गीय दादा निर्मल कुमार केसवानी जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। स्वर्गीय निर्मल कुमार केसवानी जी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छतता एवं ईश्वर के प्रति समर्पण को आजीवन महत्व देते आये थे।

उन्हीं के विचारों से प्रेरित होकर उनके बेटे और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी, धीरज केसवानी भी आज भी इन बातों को महत्व देते आ रहे हैं और पूज्य पिताजी की पुण्य तिथि पर आज संस्था निर्माण परिवर्तन की ओर से आंगनबाड़ी क्रमांक 27 ईदगाह हिल्स मल्टी, भोपाल में 51 स्वच्छता किट का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चो एवं महिलाओं को स्वच्छ और स्वस्थ्य जीवन अपनाने के लिए स्वच्छता किट प्रदान की जाएगी एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई और बच्चों को विशेषज्ञ मौसमी बीमारियों से बचने के तरीक़े एवं स्वस्थ्य रहने के तरीक़ों के प्रति जागरूक किया। इसी के साथ बच्चो को शिक्षा के लिए शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण कर पौष्टिक आहार का भोज कराया जाएगा।

डॉ दुर्गेश केसवानी ने स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी के साथ सबको स्वच्छता मिशन में बड़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और निर्माण के कार्यों को सराहते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता में हर संभव मदद का वादा किया और अंत में स्वल्पाहार वितरित किया। इस अवसर पर निर्माण से नरेश मोटवानी,कार्यक्रम में एडवोकेट सुनील जैन, डॉक्टर गौतम गोस्वामी, डॉक्टर उषा गोस्वामी, बजरंग दल के भोपाल महानगर अध्यक्ष राजा भैया सेन, विवेक पांडे, योगेश मालानी, हर्ष  इगोले, अमित वर्मा, बसंत धनोते, योगेंद्र, शिव इसरानी, अनिल मोटवानी राहुल माणिक, वंदना राठौर, अंजलि थापा, मोनिका नन्दमहर के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गंगोत्री,उषा रजक सहित जागृत हिंदू मंच के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं कल पुण्यतिथि के दिन 24 अगस्त 2024, को राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित मरघटिया महादेव मंदिर में सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गऊ माता को घास खिलाकर सेवा कर सेवा का संकल्प भी लिया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : राउंड टेबल इंडिया एरिया 3 के सदस्यों ने लिया सैन्य प्रशिक्षण का अनुभव …

CG : राउंड टेबल इंडिया एरिया 3 के सदस्यों ने लिया सैन्य प्रशिक्षण का अनुभव …

राउंड टेबल इंडिया के एरिया 3 के सदस्यों ने, जो मुंबई से लेकर बिलासपुर तक…

7 minutes ago
राजनांदगांव : हरिहर रसोत्सव भजनोत्सव की भक्ति में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु…

राजनांदगांव : हरिहर रसोत्सव भजनोत्सव की भक्ति में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु…

राजनांदगांव , पुरुषोत्तम मास के मौके पर सत्यनारायण मंदिर समिति का भक्ति महोत्सव चल रहा…

10 minutes ago
CG : मानसून की राह देख रहा छत्तीसगढ़, कब मिलेगी तपन से राहत?

CG : मानसून की राह देख रहा छत्तीसगढ़, कब मिलेगी तपन से राहत?

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन का इंतजार लंबा होता जा रहा है. मध्य क्षेत्रों…

11 minutes ago
CG : आज रैपर एप्पी राजा का होगा अंतिम संस्कार, सदमे में फैंस …

CG : आज रैपर एप्पी राजा का होगा अंतिम संस्कार, सदमे में फैंस …

रायपुर: छत्तीसगढ़ी में रैप करने वाले एप्पी राजा का सोमवार को रायपुर एम्स में निधन…

15 minutes ago
राजनांदगांव : साहू समाज के चुनाव में युवा को मिली कमान, नोबल जिला अध्यक्ष निर्वाचित…

राजनांदगांव : साहू समाज के चुनाव में युवा को मिली कमान, नोबल जिला अध्यक्ष निर्वाचित…

राजनांदगांव , जिला साहू संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में इस बार युवा नेतृत्व को समाज…

17 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में आज से नया शैक्षणिक सत्र, खुले Schools …

CG : छत्तीसगढ़ में आज से नया शैक्षणिक सत्र, खुले Schools …

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने…

21 minutes ago