भोपाल
मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इसे अधिकारियों की लापरवाही कहें या फिर बड़ी गड़बड़ी करने की कोशिश, यह तो जांच के बाद ही तय होगा। जी हां लाड़ली योजना के करीब 7 लाख 59 हजार रूपये यूपी के दो बैंक खातों में ट्रांसफर हो गए। जब मामले की जानकारी उजागर हुई तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार लाड़ली बहना योजना के करीब 7 लाख 59 हजार रूपये यूपी के सिद्धार्थनगर के दो बैंक खातों में पहुंच गए। खातों में इतनी बड़ी रकम आते ही बैंक कार्यालय सर्तक हो गया और दोनों खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी। यह राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों में पहुंची।
महिला ने दी सूचना
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया के हरैा गांव की रहने वाली महिला गीता ने बैंक को सूचना दी थी की उनके खाते में लाखों रूपये की राशि आई है। जब बैंक अधिकारियों ने मोबाइल पर आए मैसेज की जांच की तो पता चला की एमपी की लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली 1 हजार 250 रूपये की राशि एक ही दिन में महिला के खाते में जमा हो गई है। महिला के खाते में कुल 6 लाख 92 हजार रूपये जमा हुए है।
पुरूष के खाते में आए 67 हजार रूपये
वही उदयपुर के रहने वाले दीपक नामक युवक के खाते में 67 हजार रूपये की राशि जमा हुई है। यह राशि भी लाडली बहना योजना की किस्त के जरिए पहुंची है।
बैंक ने लगाया प्रतिबंध
मामला सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों ने दोनों बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह गलती बैंक की डेटा फीडिंग के चलते हुई है। दोनों खातों को फ्रीज कर दिया गया हैं।
धमतरी। जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या…
गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही । सुशासन तिहार के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्र में पहला…
रायपुर । राज्य सरकार की 'सुशासन' की परिकल्पना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम…
रायपुर । अदम्य इच्छाशक्ति, सेवा का अटूट संकल्प और दुर्गम पहाड़ियों को लांघने का जज्बा…
रायपुर । अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके…
रायपुर । भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने…