छत्तीसगढ़

CG : दो जिलों में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते दो बाबू गिरफ्तार …

रायपुर । भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दो जिलों में एक साथ छापेमार कार्रवाई कर दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रायगढ़ में एक तहसील लिपिक और कोरबा में सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी को कुल एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले की छाल तहसील में पदस्थ लिपिक तुलाराम पटेल ने एक किसान से बी-1 दस्तावेज में त्रुटि सुधार कराने के बदले 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान भानुप्रताप पटेल ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छाल तहसील कार्यालय में दबिश दी और आरोपी लिपिक को 60 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरी कार्रवाई कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तुमान क्षेत्र में की गई। यहां सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी प्रदीप मिश्रा ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक से सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) पासबुक में कटौती की प्रविष्टि दर्ज करने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिक्षक की शिकायत पर एसीबी ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत मिलने पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

5 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

5 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

5 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

5 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

6 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

6 hours ago