नीमच में ग्रामीण बैंक में गोलीबारी कर 71 हजार रुपये की लूट, तीन लोग घायल

 नीमच

नीमच जिले में दिन दहाड़े बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूरग्राम चीताखेड़ा की मप्र ग्रामीण विकास बैंक की है। बैंक में बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश आए और अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे। बैंक के सुरक्षाकर्मी ने अपनी जान दांव पर लगाकर लूटेरों को रोकने की कोशिश की तो उसके साथ मार-पीट कर दी। सुरक्षाकर्मी समेत 2 महिलाएं घायल हो गई हैं। बदमाश 71 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां

चीताखेड़ा की मप्र ग्रामीण विकास बैंक में बाइक से 2 बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। सीसीटीवी में दोनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे दिखाई पड़ रहे हैं। बैंक में अचानक होती फायरिंग से लोग भौचक्क रह गए। इसी बीच बैंक के चपरासी बंसीलाल दायमा ने लुटेरों को रोकने की कोशिश मगर वो मारपीट में घायल हो गए। गोलीबारी में गांव भीमपुर की जुम्मा बाई पति शांतिलाल और मांगी बाई पति प्रहलाद मीणा को गोली लगी। इससे चपरासी समेत तीन लोग घायल हो गए हैं।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

बैंक लूट की सूचना पर चीताखेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई वीरेंद्र सिंह बिसेन व जीरन थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को बैंक के अंदर और बाहर कारतूस के खोखा बरामद हुए। सीसीटीवी फुटेज और पाए गए खाली कारतूस के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि चीताखेड़ा गांव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की सीमा से लगा हुआ है। इसके आसपास घना जंगल है। ऐसे में बदमाशों के राजस्थान की ओर भाग जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जान-माल का नुकसान और लुटेरों की तलाश

नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि फायरिंग में बैंक का चौकीदार और दो ग्राहक महिला घायल हुई हैं। कैश काउंटर से 71 हजार रुपए लेकर भागने की बात अभी सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश राजस्थान की ओर भागे हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों के पीछे लगी है। रास्ते के कुछ फुटेज भी सामने आए हैं। यह भी बात सामने आ रही है कि संभवत बदमाशों ने पहले बैंक की रेकी की होगी, उसके बाद घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमों को रवाना किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: bank

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

5 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

5 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

6 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

6 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

6 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

7 hours ago