भोपाल में 836 करोड़ में बनेगा 8 लेन रोड और फ्लाईओवर, इस दिन से शुरु होगा भूमि अधिकग्रहण

भोपाल

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रत्नागिरी इलाके से लेकर आशाराम तिराहे तक 16 किलोमीटर लंबे अयोध्या बाइपास मार्ग के चौड़ीकरण का काम 1 जून 2025 से शुरू होने जा रहा है। काम की लागत 836 करोड़ रुपए आने की संभावना है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंयक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने इस संबंध में मंत्रालय में निर्माण एजेंसी एनएचएआई के अधिकारियों और संबंधित विभागों के अन्य अधिकारियों निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।

 इस दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवांश नरवाल ने बताया कि, सबसे पहले सर्विस रोड बनाई जाएगी, ताकि यातायात बाधित न हो। चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ों को हटाया जाएगा। साथ ही, इनके बदले में इसी सड़क पर चार गुना से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। सड़क चौड़ीकरण में आने वाले बिजली पोल- पाइप लाइन को शिट करने के लिए भी समय सीमा तय की गई है।

6 प्लस 2 यानी 8 लेन होगी सड़क
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि, करीब 2 साल में इस परियोजना को पूरा किया जाएगा। निर्माण कार्य का दायित्व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपा गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 836 करोड़ रुपए है। चौड़ीकरण का काम 1 जून से शुरू होगा। मुख्य सड़क निर्माण से पहले सर्विस रोड बनाई जाएगी, ताकि शहर का यातायात बाधित न हो। यह बायपास वर्तमान में 6 लेन है। 2 सर्विस रोड निर्माण के बाद यह 8 लेन हो जाएगा।

आनंद नगर में बनेगा फ्लाई ओवर
बैठक में आनंद नगर लाई ओवर निर्माण, रत्नागिरी तिराहे पर मैट्रो रेल लाई ओवर निर्माण व अन्य निर्माण कार्यों उकी समीक्षा की गई। आनंद नगर फ्लाई ओवर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण अगले एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए गए। मेट्रो के लिए भी यहां काम होगा और एलिवेटेड लेन बनेगी। उन्होंने बायपास चौड़ीकरण के दौरान 8 हजार पेड़ों की कटाई के बदले 4 गुना अधिक पौधों का रोपण करने का दावा किया हैं। इस बायपास के दोनों ओर 8 हजार पेड़ काटे जाएंगे।

यह प्रदेश की आदर्श सड़क बनेगी
राज्यमंत्री गौर ने स्पष्ट कहा हैं कि निर्माण में किसी भी प्रकार की अड़चन को जल्द रूप से हल किया जाएं। कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो जल्द से जल्द कार्य को पूरा करना हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रदेश की एक आदर्श सड़क बनेगी, जिसमें फ्लाईओवर और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी शामिल होंगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredRoad

Recent Posts

CG : 1.86 करोड़ के हाउसिंग लोन घोटाले में EOW का बड़ा कदम, तीन आरोपियों के खिलाफ 15 हजार पन्नों का चालान …

CG : 1.86 करोड़ के हाउसिंग लोन घोटाले में EOW का बड़ा कदम, तीन आरोपियों के खिलाफ 15 हजार पन्नों का चालान …

रायपुर । तत्कालीन मध्यप्रदेश के समय हुए चर्चित 1.86 करोड़ रुपये के हाउसिंग लोन घोटाले…

3 minutes ago
CG : CBSE का नया नियम: थर्ड लैंग्वेज में फेल हुए तो नहीं मिलेगा 10वीं का सर्टिफिकेट …

CG : CBSE का नया नियम: थर्ड लैंग्वेज में फेल हुए तो नहीं मिलेगा 10वीं का सर्टिफिकेट …

रायपुर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के…

6 minutes ago
CG : 8 फिट का अजगर दिखा मेले में, श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप…

CG : 8 फिट का अजगर दिखा मेले में, श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप…

कोरबा। जिले के दादर में जगन्नाथ रथ यात्रा मेले के दौरान उस समय हड़कंप मच…

9 minutes ago
CG : ग्रामीण की मौत, बलरामपुर में हाथी ने कुचला…

CG : ग्रामीण की मौत, बलरामपुर में हाथी ने कुचला…

बलरामपुर। हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां हाथी ने शुक्रवार की रात एक…

13 minutes ago
CG : हाईकोर्ट ने बलौदाबाजार डीईओ प्रभार आदेश किया निरस्त, वरिष्ठता की अनदेखी पर जताई नाराजगी …

CG : हाईकोर्ट ने बलौदाबाजार डीईओ प्रभार आदेश किया निरस्त, वरिष्ठता की अनदेखी पर जताई नाराजगी …

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का प्रभार संदीप शर्मा को…

14 minutes ago
CG : रायगढ़ और बिलासपुर में 2 महिलाओं की मौत, बारिश का कहर…

CG : रायगढ़ और बिलासपुर में 2 महिलाओं की मौत, बारिश का कहर…

बिलासपुर. लिंगियडीह एफसीआई गोदाम नाला में बहने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई.…

16 minutes ago