छत्तीसगढ़

CG : CBSE का नया नियम: थर्ड लैंग्वेज में फेल हुए तो नहीं मिलेगा 10वीं का सर्टिफिकेट …

रायपुर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए थर्ड लैंग्वेज को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत अब केवल बोर्ड परीक्षा में पास होना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि थर्ड लैंग्वेज के स्कूल आधारित मूल्यांकन में सफल होना भी अनिवार्य होगा। इसमें असफल होने वाले छात्रों को कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा।

यह नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों पर लागू होगा, जो 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्रों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि थर्ड लैंग्वेज का मूल्यांकन निर्धारित स्कूल आधारित प्रणाली के अनुसार किया जाए। हालांकि इस वर्ष थर्ड लैंग्वेज की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी, लेकिन इंटरनल असेसमेंट में पास होना जरूरी रहेगा।

9वीं में फेल होने पर भी मिलेगा प्रमोशन

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र कक्षा 9वीं में थर्ड लैंग्वेज के स्कूल आधारित मूल्यांकन में सफल नहीं होता है, तो उसे कक्षा 10वीं में प्रमोट किया जा सकेगा। लेकिन उसे कक्षा 10वीं के दौरान ही कक्षा 9वीं की लंबित थर्ड लैंग्वेज परीक्षा पास करनी होगी।

लागू होगा तीन भाषा फार्मूला

नई व्यवस्था के तहत 2026-27 से कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए तीन भाषा पढ़ना अनिवार्य होगा। इनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल होंगी। अंग्रेजी के साथ फ्रेंच, जर्मन या अन्य विदेशी भाषा चुनने वाले छात्रों को एक बार की राहत दी गई है। वे विदेशी भाषा जारी रख सकेंगे, लेकिन उन्हें एक भारतीय भाषा को तीसरी भाषा के रूप में लेना होगा।

सीबीएसई के अनुसार, भाषा शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया जा रहा है। एनसीईआरटी की ओर से इसके लिए अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

वहीं कक्षा 10वीं में थर्ड लैंग्वेज की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी, लेकिन इंटरनल असेसमेंट में असफल छात्रों का स्कूल स्तर पर री-असेसमेंट कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही उन्हें सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन पास सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…

3 minutes ago
CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…

6 minutes ago
CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

रायपुर। अब राजधानी रायपुर शहर का के के रोड मौदहापारा को जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह…

7 minutes ago
CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…

16 minutes ago
मध्य प्रदेश के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी समेत सात अफसर हुए प्रमोट

मध्य प्रदेश के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी समेत सात अफसर हुए प्रमोट

भोपाल   मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS)…

23 minutes ago
CG : 41 लाख का गबन, धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार …

CG : 41 लाख का गबन, धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार …

बागबाहरा। धान खरीदी में करीब 40.96 लाख रुपए की अनियमितता के मामले में फरार चल…

23 minutes ago