9 दिन में कोरोना के एक करोड़ से अधिक नमूनों की जांच

नईदिल्ली,26 सितंबर । देश में कोरोना नमूनों की जांच में तेजी लाये जाने से पिछले नौ दिन में वैश्विक महामारी कोविड-19 के एक करोड़ से अधिक परीक्षण से 25 सितंबर को कुल जांच का आंकड़ा सात करोड़ को पार कर गया।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से शनिवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 25 सितंबर को कोरोना वायरस के 13 लाख 41 हजार 535 नमूनों की जांच की गई और कुल आंकड़ा सात करोड़ 02 लाख 69 हजार 975 पर पहुंच गया।
कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर प्रसार की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को एक दिन में रिकार्ड 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर को ही देश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में 30 सितंबर को अनलॉक-4 के खत्म होने के बाद वायरस के फैलाव को रोकने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर चर्चा की।

श्री मोदी ने कहा कोरोना से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करना है। इसके अलावा ट्रैकिंग-ट्रेसिंग से जुड़ा नेटवर्क है, उनका बेहतर प्रशिक्षण भी करना है। देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था।
छह अप्रैल तक कुल जांच की संख्या मात्र दस हजार थी। इसके बाद वायरस के मामले बढऩे के साथ ही नमूनों की जांच में भी तेजी आई। सात जुलाई को नमूनों की जांच संख्या एक करोड़ को छू गई और इसके बाद तेजी से बढ़ती गई और 17 सितंबर को छह करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया और अब नौ दिन में ही एक करोड़ से अधिक जांच से यह सात करोड़ को लांघ गया।

kgnews

Recent Posts

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

34 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

39 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

44 minutes ago
CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…

45 minutes ago
‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…

52 minutes ago
CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…

1 hour ago