Home » 9 फरवरी को बन रहा है दुर्लभ षड्ग्रही योग, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

9 फरवरी को बन रहा है दुर्लभ षड्ग्रही योग, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

08/02/2021

मकर राशि में चंद्रमा, सूर्य, गुरु, शनि, बुध और शुक्र ग्रह मिलकर षड्ग्रही योग बना रहे हैं। ऐसा लगभग 59 साल बाद हो रहा है। इस साल षड्ग्रही योग 9 फरवरी देर शाम से 11 फरवरी देर रात तक रहेगा। यह योग माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी में बन रहा है। माघ शुक्ल पक्ष की पहली तिथि में पूरा होगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा। वृष, कन्या और मकर राशि जातकों के लिए शुभ संकेत बनेंगे। आइए जानते हैं षड्ग्रही योग का राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

षड्ग्रही योग मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। तीनों के लिए यह सामान्य प्रभावकारी है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। महत्वूर्ण प्रयासों को आगे बढ़ाने में योग सहायक होगा।

इन राशियों को नहीं मिलेगा फल

षठ्ग्रही योग मिथुन, तुला और कुंभ राशि के चौथे, आठवें और बारहवें स्थान पर बन रहा है। इन राशियों के लोगों को जल्दबाजी और लापरवाही से बचना होगा। सफलता मिलने की संभावना ना के बराबर है। इस योग का असर वायु तत्वों पर भी पड़ेगा। इस कारण तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित होगा। भूगर्मीय हलचलों में योग असरकारी नहीं है।

Leave a comment