CG : 3 बाल अपराधी फरार, अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर में हड़कंप …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

अंबिकापुर। अंबिकापुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से तीन अपचारी बालक फरार हो गए। बाथरूम के राेशनदान का ग्रिल उखाड़कर भाग खड़े हुए। छत्तीसगढ़ बिलासपुर का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया है, अंबिकापुर में दूसरी घटना घट गई। बता दें, 16 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम उम्र के अपचारी बालकों को प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर में रखा जाता है। घटना आज सुबह की है। सेंटर में रखे गए अपचारी बालक सुबह योग के लिए उठे थे। योग के बाद बाथरूम में लगे रोशनदार का ग्रिल उखाड़कर तीन अपचारी बालक फरार हो गए। फरार अपचारी बालकों की तलाश में पुलिस जुटी है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

अंबिकापुर के कन्या परिसर रोड बिशुनपुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फिर भाग निकले थे। इस बार अपचारी बच्चों ने पुराने दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया और परिसर से बाहर निकलकर फरार हो गए थे। फरार हुए सभी बच्चे अलग-अलग अपराधों में निरुद्ध किए गए थे। घटना के दिन देर शाम पुराने दरवाजे को तोड़कर सभी एक साथ परिसर से बाहर आ गए। कुल 14 अपचारी बालक निकले थे, इनमें से एक को तत्काल पकड़ लिया गया था। शेष सभी अहाता फांदकर भाग निकले थे ।यह एक माह में बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के भागने की दूसरी घटना थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *