राजनांदगांव : महिला को ट्रैक्टर ने चपेट में लिया, मौके पर तोड़ा दम …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी के खुर्सीटिकुल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक पर अपराध दर्ज कर लिया है। घटना की है। जानकारी मुताबिक खुर्सीटिकुल में रहने वाली अमृता बाई कंवर अपने घर से राशन दुकान जाने निकली थी। वह पीपरखार पंचायत भवन के सामने पहुंची थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर के पहिए में लोहे के केजव्हील लगे हुए थे। महिला इसी केजव्हील की चपेट में आ गई। गंभीर रुप से घायल अमृता बाई ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *