राजनांदगांव : कर्ज और खाद के वितरण की स्थिति…

राजनांदगांव , बेहतर बारिश और उत्पादन की आस में चार जिलों के किसानों ने 1400 करोड़ का कर्ज लिया है। 1.14 लाख मीट्रिक टन खाद और 23.76 हजार क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। शुरूआती समय में मानसून की देरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन 12 जुलाई की बारिश के बाद किसानों ने खेतों का रुख किया। बोआई में भी तेजी आने लगी वहीं बोआई के बाद 20 जुलाई के आस-पास किसानों के लिए राहत की बारिश हुई। खेतों में रोपाई का काम चल रहा है।

चारों जिले में करीब 2.38 लाख किसानों को 1388.72 करोड़ का कर्ज बांटा गया है। नकद ऋण 95 प्रतिशत से ज्यादा बांटा गया इसमें कबीरधाम जिले में लक्ष्य से अधिक नकद ऋण बांटा गया है। खाद भंडारण लक्ष्य 93 प्रतिशत पूरा होने का दावा किया गया है। 1.13 लाख मीट्रिक टन खाद व 23.76 हजार क्विंटल बीज किसानों को बांटाा। केसीजी जिला ऋण लक्ष्य पूर्ति में आगे चल रहा है। चारों जिले में 23 तक 2,37,740 किसानों को 1388.72 करोड़ रुपए कर्ज बांटा जो 1820 करोड़ के लक्ष्य का 76.30 प्रतिशत है। 24 जुलाई तक चारों जिलों में 1,13,488 मीट्रिक टन खाद और 23,767.94 क्विंटल बीज किसानों को वितरण किया गया है।

चारों जिलों में 1820 करोड़ रुपए के फसल ऋण का लक्ष्य तय किया गया था। इसमें 1274 करोड़ और 546 करोड़ वस्तु ऋण शामिल हैं। 1215.75 करोड़ तथा 172.96 करोड़ रुपए वस्तु ऋण वितरित किया गया है। लक्ष्य पूर्ति के मामले में केसीजी जिला 77.45 प्रतिशत के साथ आगे रहा, कबीरधाम ने नकद ऋण वितरण में 103.65 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया दूसरी ओर एमएमसी ने वस्तु ऋण वितरण में 54 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर चारों जिलों में पहला स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *