CG : पत्नी से गुस्से में जान गंवा बैठा पति…

CG : पत्नी से गुस्से में जान गंवा बैठा पति…

कोरबा। बिजली के खंभे पर चढ़े एक शख्स की करंट की चपेट में आकर नीचे गिरने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से विवाद के बाद वह खंभे पर चढ़ गया और 11 केवी के तार को छूकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत डिपरापारा का है।

मृतक की पहचान लवकुश (40) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था और अपनी पत्नी-बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि कल हुई बारिश के दौरान लवकुश घर के बाहर लगे लगभग 10 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर दीवाल के सहारे चढ़ा।

खंभे पर मौजूद 11 केवी हाई-टेंशन तार की चपेट में आने और करंट लगने से वह नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त मृतक की पत्नी बिंदा साहू घर पर ही मौजूद थीं। यह बिंदा साहू का दूसरा पति था पहले पति की भी मौत हो चुकी है, जिससे उसके बच्चे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *