बैतूल, कांग्रेस ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट की किसानों के बारे में की गई कथित टिप्पणी पर सियासी मोर्चा खोल दिया है। कल सारणी में फिल्म धाकड़ की शूटिंग रुकवाने के लिए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया था, जिससे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। आज फिर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की कमान जिला कांग्रेस सेवादल ने संभाल ली है, जिसके कार्यकर्ता आज फिल्म अभिनेत्री कंगना के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। सेवादल के प्रदेश सचिव मनोज आर्य ने बताया कि चिचोली से शनिवार सुबह 11:30 बजे के बाद ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी जो बैतूल के गांधी चौक पर पहुंचेगी। यहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बैतूल के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ सारणी पहुंचकर कंगना के खिलाफ प्रदर्शन कर किसानों से माफी मांगने की मांग की जाएगी।
उधर कंगना ने कांग्रेस के विरोध की परवाह न करते हुए रात भर फिल्म धाकड़ की शूटिंग की। उन्होंने कांग्रेस के सियासी प्रदर्शन पर पलटवार किया है और साफ संकेत दिया है कि वह कांग्रेस की धमकी के सामने झुकने वाली नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सारणी में विरोध प्रदर्शन किया था। शूटिंग स्थल पर जाने का जबरन प्रयास करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया था। पानी की बौछारें छोड़ी थीं।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…